करवा चौथ पर कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी को दिया इतना मेहंगा गिफ्ट भारती सिंह बोली- मुझे भी चाहिए 

On Karva Chauth, Kapil Sharma gave such an expensive gift to wife Ginni Bharti Singh said – I want too
करवा चौथ पर कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी को दिया इतना मेहंगा गिफ्ट भारती सिंह बोली- मुझे भी चाहिए 
मनोरंजन करवा चौथ पर कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी को दिया इतना मेहंगा गिफ्ट भारती सिंह बोली- मुझे भी चाहिए 

डिजिटल डेस्क मुंबई। करवा चौथ का सेलिब्रेशन पूरे देश में शुरू हो गया हैं। सभी महिलाएं अपनी तैयारियों में व्यस्त है। वहीं टीवी लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया की वे अमृतसर से मुंबई आ गई हैं। भारती भी करवा चौथ की जोरो शोरों से तैयार कर रहीं हैं। वे महंदी लगवाने के लिए कपिल शर्मा के घर गई थी। भारती ने अपने व्लॉग में करवा चौथ की तैयारियों के बारे में भी बताया और ये भी बताया कि, कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी को क्या गिफ्ट देने वालें हैं। 

हर्ष ने घर में मचाया तूफान
 
व्लॉग में भारती ने अपने घर का हाल दिखाया और बताया की उनके अमृतसर जाने से हर्ष ने कैसे घर में तूफान मचा रखा है। इसके बाद वे मार्केट जाती हैं और बच्चे के लिए कार सीट खरीदती हैं। वीडियों में भारती और हर्ष मस्ती करते भी नजर आ रहें हैं। भारती सिंह कहती हैं कि- मैं चाहती हूं मेरा पति मुझे डायमंड का कुछ दे या महंगा डिजाइनर पर्स गिफ्ट करे। भारती ने हर्ष से करवाचौथ का गिफ्ट मांगा तो उन्होंने कहा- इस करवाचौथ मैं तुम्हें सबसे प्यारा गिफ्ट देने वाला हूं। भारती  ने कहा- ये प्यारा गिफ्ट मुझे मिल गया है। मुझे कुछ पहनने वाला भी चाहिए। मुझे अगर अच्छा गिफ्ट मिला तो मैं चांद देखकर खाना खाऊंगी। अगर गंदा गिफ्ट मिला तो बीच में ही पानी पी लूंगी।

भारती ने कपिल के घर लगाई मेंहदी
 कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने अपेन घर पर पूरा मेहंदी फंक्शन अरेंज किया था। जहां भारती को भी बुलाया गया था। कपिल के घर जाकर भारती ने वीडियो बनाकर अंदर का पूरा नजारा दिखाया।  जहां भारती ने मेहंदी से पहले नेल आर्ट कराया। और मेंहदी भा लगवाई।भारती ने अपनी खूबसूरत मेहंदी की झलक भी दिखाई। कपिल शर्मा के घर सारी महिलाएं मेहंदी लगवा रही थीं पर गिन्नी ने सबसे लास्ट में मेहंदी लगवाने का फैसला किया। इस पर भारती गिन्नी की टांग खिंचाई भी करती हैं। 

कपिल ने पत्नी को क्या गिफ्ट किया?
कपिल शर्मा के घर सारी महिलाएं मेहंदी लगवा रही थीं पर गिन्नी ने सबसे लास्ट में मेहंदी लगवाने का फैसला किया। भारती ने मजे लेते हुए कहा कि गिन्नी सबसे आखिर में मेहंदी लगाएंगी। वो सबकी देख रही हैं बाद में अपनी मेहंदी लगाएंगी और मेला लूट ले जाएंगी। भारती ने अपने घर आने के बाद बताया कि कपिल ने गिन्नी को क्या गिफ्ट किया है। भारती कहती हैं कि- कपिल भाई ने गिन्नी भाभी को 1 लाख 90 हजार का आईफोन 14 दिया है। हर्ष भी मुझे दे देना तो मजा आ जाए। मेरा करवाचौथ बन जाए। मुझे भी आईफोन चाहिए। भारती ने फैंस को कहा कि वो हर्ष से कहें उन्हें आईफोन गिफ्ट करने को। 

Created On :   13 Oct 2022 12:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story