ऑस्कर की रेस में आरआरआर, भारत में गुजराती फिल्म से मात खाने के बावजूद भी राजामौली के हौसले बुलंद, ऑस्कर के लिए उठाया बड़ा कदम

RRR makers applied for Oscars Individual Categories
ऑस्कर की रेस में आरआरआर, भारत में गुजराती फिल्म से मात खाने के बावजूद भी राजामौली के हौसले बुलंद, ऑस्कर के लिए उठाया बड़ा कदम
आरआरआर ऑस्कर की रेस में आरआरआर, भारत में गुजराती फिल्म से मात खाने के बावजूद भी राजामौली के हौसले बुलंद, ऑस्कर के लिए उठाया बड़ा कदम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में फिल्म मेकिंग को एक अलग स्तर पर ले जा चुके डायरेक्टर एसएस.राजामौली की अवॉर्ड गैलेरी में में जल्द ही एक और उपलब्धि जुड़ सकती है। देश और दुनिया में धूम मचाने वाली आरआरआर के मेकर्स ने ऑस्कर के लिए अप्लाई किया। मेकर्स ने ही इस बात की पुष्टि आधिकारिक  सोशल मीडिया हैंडल से की है। इस खबर का पता चलने के बाद से फिल्म और इसकी हैवी स्टारकास्ट फूली नहीं समां रही है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण  के साथ-साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे सुपरस्टार नहीं बल्कि मेगास्टार थे। 

इस केटेगरी में किया है अप्लाई

आरआरआर (RRR) के मेकर्स ने ऑस्कर के लिए Individual Categories में एंट्री के लिए अप्लाई किया है। आरआरआर टीम ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल "आरआरआर मूवी" से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "हम गर्व महसूस कर रहे हैं कि आरआरआर ने वर्ल्ड वाइड सफलता हासिल की है और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाया है। हमने ऑस्कर के लिए जनरल कैटेगरी में अप्लाई किया है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RRR Movie (@rrrmovie)

भारत की तरफ से भेजी गई थी "द लास्ट शो"

बता दें आरआरआर की टीम ने खुद से ऑस्कर के लिए अप्लाई किया है, जबकि भारत ने दावेदार के रूप में गुजराती फिल्म "द लास्ट शो" को सबमिशन के लिए भेजा है। हालांकि, आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर में भेजने को लेकर काफी चर्चा हुई थी। लेकिन "द लास्ट शो" ने इन दोनों ही फिल्मों को पछाड़ दिया था। इस दौरान आरआरआर के मेकर्स काफी नाराज हो गए थे। आरआरआर के मेकर्स ने कहा था कि उनकी फिल्म को न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी खूब सराहा गया है और ऐसे में यह फिल्म ऑस्कर के लिए एक मजबूत नाम हो सकती थी।

आपको बता दें, आरआरआर ने तमाम कोरोना बंदिशों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। फिल्म ने भारत में 274.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा हजार करोड़ से भी ऊपर था।  


 

Created On :   7 Oct 2022 12:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story