रेव पार्टी में सिद्धांत कपूर पर लगे ड्रग्स लेने के आरोप, ड्रग टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव, शक्ति कपूर ने कहा ये मुमकिन नहीं

रेव पार्टी में सिद्धांत कपूर पर लगे ड्रग्स लेने के आरोप, ड्रग टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव, शक्ति कपूर ने कहा ये मुमकिन नहीं
श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत गिरफ्तार रेव पार्टी में सिद्धांत कपूर पर लगे ड्रग्स लेने के आरोप, ड्रग टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव, शक्ति कपूर ने कहा ये मुमकिन नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने खलनायक शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर पर ड्रग लेने के आरोप लगे हैं। बॉलीवुड और ड्रग का मामल आए दिनों सुर्खियों में बना रहता है, सिद्धांत को बीते रात एक रेव पार्टी में कथित तौर पर ड्रग्स का इस्तेमाल करते पाए जाने के बाद, बेंगलुरु की पुलिस ने हिरासत में लिया है। मीडिया पोर्टल एएनआई के मुताबिक एक्टर को एक होटल में रेव पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने के आरोप में पुलिस ने छापेमारी के दौरान पकड़ा। बेंगलुरु पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा सिद्धांत कपूर भी उन छह लोगों में शामिल थे, जिन्हें ड्रग्स का इस्तेमाल करते हुए पाया गया।

ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए सिद्धांत
एएनआई के हवाले से खबर आई है कि, डीसीपी, ईस्ट डिवीजन, बेंगलुरु सिटी डॉ भीमाशंकर एस. गुलेद, ने बताया कि, "सिद्धांत कपूर ड्रग टेस्ट में फिलहाल पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें उल्सूर पुलिस स्टेशन में रखा गया है।" पुलिस मामले में छानबीन कर रही है, और हो सकता है कि वह जल्द एक्टर के परिवार से भी पूछताछ करने पहुंचे। 

शक्ति कपूर ने किया रिएक्ट
स्टार किड के ड्रग्स विवाद में फंसने के बाद से ही बॉलीवुड में हलचल सी मच गई है। एक मीडिया चैनल ने जब शक्ति कपूर से इस मामले को लेकर संपर्क किया, तो एक्टर ने जवाब दिया कि, "मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं - यह पॉसिबल नहीं है"। इससे पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अक्टूबर महीने में रेव पार्टी के दौरान ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि हाल ही में आर्यन को इस केस में क्लिन चिट दे दी गई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes (@etimes)


 वर्क फ्रेंट की बात करे तो, सिद्धांत कपूर ने "भागम भाग", "चुप चुप के" और "भूल भुलैया" जैसी फिल्मों में एसीसटेंट निर्देशक के तौर पर काम किया है। वहीं "जज्बा", "हसीना पारकर" और "चेहरे" जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया है।
 

Created On :   13 Jun 2022 5:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story