33 साल की हुई वीरे, शादी के बाद सोनम कपूर ने ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थडे

sonam kapoor turns 33,actress celebrate her birthday with husband
33 साल की हुई वीरे, शादी के बाद सोनम कपूर ने ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थडे
33 साल की हुई वीरे, शादी के बाद सोनम कपूर ने ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थडे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये साल सोनम कपूर का है। साल की शुरुआत में अक्षय कुमार के साथ पैडमैन में अपने रोल से उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 2016 में नीरजा के बाद ये सोनम का एक और बेहतरीन परफार्मेन्स है। वे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहीं हैं। फैन्स को एंनटरटेनमेंट का डोज देने के बाद सोनम ने चाहने वालों को शादी करने की खबर देकर हैरान कर दिया और अपने लॉन्ग टाइम बॉय फ्रेंड  और बिजनेस मैन आनंद आहूजा के साथ 8 मई को सात जन्मों के बंधन में बंध गई। शादी के बाद आज सोनम कपूर पहला बर्थडे मना रहीं है। सोनम 33 साल की हो चुकी हैं।

मून की तरह ही सोनम अपना बर्थडे भी काम करते हुए लंदन में मनाएंगी। उनके साथ पति आनंद और बहन रिया भी होंगी। एक इंटव्यू में उन्होंने कहा कि ये एक छोटा सा सेलिब्रेशन होगा जिसमें आनंद और रिया के अलावा करीबी दोस्त शहला खान और संयुक्ता नायर मौजूद होंगी। 

सोनम कपूर के पति आनंद ने उनके इस जन्मदिन के मौके पर उनकी एक तस्वीर को शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन विश किया है।

आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, जब सोनम अपने जन्मदिन को देखती है तो उनका लुक इसी तरह का होता है. यह तस्वीर कितनी खूबसूरत है। आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई को मुंबई में हुई थी और दोनों की शादी को फिलहाल 1 महीना ही हुआ है। हालांकि, दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट को देख ये साफ कहा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। 

पिता की तरह है सोनम

अपनी पिछली फिल्म वीरे दी वेडिंग से चर्चा में आईं अभिनेत्री ने हाल ही में कान्स के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती से सबको प्रभावित किया। सोनम ने बार-बार ये साबित किया है कि वो केवल एक खूबसूरत चेहरा नहीं हैं बल्कि अपने पिता की ही तरह एक अच्छी कलाकार भी हैं। यही आत्मविश्वास उन्हें किसी भी फिल्म में छोटा बड़ा कोई भी रोल करने की प्रेरणा देता है। आज उनके जन्मदिन पर चलिए उनके बारे में कुछ अनजानी बातें जानते हैं।

कैसा था उनका बचपन 

- भले ही वह एक सूपरस्टार की बेटी हैं, सोनम को पॉकेट मनी के लिए हमेशा संघर्ष करना पड़ता था। उन्होंने खर्च चलाने के लिए कुछ समय वेट्रेस के रूप में काम किया था।

- सोनम एक स्टाइल आइकान हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है कि वो फैशन के हर नए रुझान के बारे में खुद को अपडेटेड रखती हैं। लेकिन कोई नहीं जानता कि सोनम पढ़ने को बहुत शौक है, और वर्तमान मामलों और राष्ट्रीय राजनीति के बारे में काफी जागरूक हैं।

- अर्जुन कपूर रिश्ते में उनके कजिन भाई है। वहीं जाह्नवी और कुशी कपूर उनकी कजिन सिस्टर , लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि रणवीर सिंह भी उनके कजिन हैं। दरअसल रणवीर की मां रिश्ते में अनिल कपूर की दूर की बहन है।

- अपने माता-पिता के रिश्ते को देखने के बाद सोनम ने फैसला किया कि वो किसी भी एक्टर से शादी नहीं करेंगी ताकि वो एक साथ अधिक समय बिता सकें और उन्होंने किया भी कुछ ऐसा ही। 

- इस अभिनेत्री ने हमेशा से ही अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। चाहे उनका फैशन सेंस हो या बेबाकपन, सोनम हमेशा से ही नए-नए प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं। 

Created On :   9 Jun 2018 7:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story