सोनू सूद रमजान के दौरान 25000 प्रवासियों को भोजन कराएंगे

Sonu Sood to provide food to 25,000 migrants during Ramadan
सोनू सूद रमजान के दौरान 25000 प्रवासियों को भोजन कराएंगे
सोनू सूद रमजान के दौरान 25000 प्रवासियों को भोजन कराएंगे

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सूद ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान मुंबई में रोजाना 25,000 से अधिक प्रवासियों को भोजन किट प्रदान करने का फैसला किया है। रमजान गुरुवार से शुरू हो गया।

सोनू ने कहा, समय आज इतना बहुत मुश्किल है तो हममें से प्रत्येक के लिए एक-दूसरे के लिए खड़ा होना बहुत महत्वपूर्ण है। इस पहल के माध्यम से, मैं उन सभी की मदद करूंगा जो इस अवधि के दौरान रोजा रखेंगे और हम विशेष भोजन किट प्रदान करेंगे ताकि वे पूरा दिन रोजा रखने के बाद भूखे न रहें।

इस पहल से उन प्रवासियों को मदद राहत मिलेगी, जो बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे दूर स्थानों से आए हैं।

इससे पहले, सोनू ने जरूरतमंदों की मदद के लिए राशन अभियान शुरू किया था।

अपने दिवंगत पिता शक्ति सागर सूद के नाम पर शक्ति अन्नदानम नामक पहल के तहत सोनू का मकसद मुंबई में रोजाना 45,000 से अधिक लोगों को खाना खिलाना है।

उन्होंने जुहू स्थित अपने होटल को डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ सहित स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ऑफर किया था।

Created On :   23 April 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story