अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी पर बोले सुनील शेट्टी, फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार

Suniel Shetty said on the marriage of Athiya Shetty and KL Rahul, fans will have to wait a little longer
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी पर बोले सुनील शेट्टी, फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार
अथिया-केएल की शादी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी पर बोले सुनील शेट्टी, फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड और क्रिकेट का रिशता काफी पुराना है, अक्सर क्रिकेटर्स बॉलीवुड की खूबसूरती पर अपना दिल हार जाते हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी उन्हीं में से एक है, दोनों पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, और जल्द ही में दोनों के शादी करने की खबरे भी खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस अपने पसंदीदा कपल की शादी देखने की उम्मीद में आस लगाए बैठे हैं। अब कपल की शादी को लेकर अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कुछ बताया है।

शादी पर बोले सुनील शेट्टी

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने केएल राहुल और अपनी बेटी अथिया के शादी को लेकर खिलासा किया है, उनका कहना है कि दोनों अभी अपने काम को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अथिया के बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल के अभी कई दौरे हैं और शादी एक दिन में नहीं हो सकती। और इसलिए शादी को लेकर अभी शायद ही कोई खाली समय मिल पाए, क्योंकि शादी एक दिन का इवेंट नहीं है। केएल के दोनों मैचों के बीच सिर्फ दो दिन का ब्रेक है जिसमें शादी नहीं कर सकते।

मीडिया से बात करते हुए सुनील ने कहा कि जैसे ही बच्चे तय करेंगे, शादी हो जाएगी। “राहुल का काफी बिजी शेड्यूल है, एशिया कप, विश्व कप, दक्षिण अफ्रीकी दौरा, ऑस्ट्रेलिया दौरा। शादी तभी होगी जब बच्चों को छुट्टी मिलेगी। यह एक दिन में नहीं हो सकता।" उन्होंने आगे कहा कि राहुल का टूर्नामेंट कैलेंडर बहुत बिजी है और केवल को बस 1-2 दिन का ही ब्रेक मिलेगा, इसलिए इतने कम समय में शादी नहीं हो सकती। जब समय मिलेगा शादी का प्लैन किया जाएगा।

अथिया और राहुल काई बार साथ में स्पॉट होते हैं, अथिया अपनी फैमली के साथ केएल का मैच एंजॉय करती भी कई बार देखी गई हैं। कपल ने 2021 में अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर पर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था।

Created On :   24 Aug 2022 5:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story