फिल्म कलेक्शन: मंडे को फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने किया 30 करोड़ का आंकड़ा पार, जाने वर्ल्डवाइड कलेक्शन

मंडे को फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने किया 30 करोड़ का आंकड़ा पार, जाने वर्ल्डवाइड कलेक्शन
  • मंडे को शाहिद-कृति की फिल्म ने किया 30 करोड़ का आंकड़ा पार
  • शाहिद-कृति की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को रिलीज हुई 4 दिन का समय बीत चुका है। फिल्म में शाहिद और कृति सेनन की लव कैमिस्ट्री काफी फैंस का दिल जीत रही हैं। फिल्म एक रोबोट और साइंटिस्ट की इम्पॉसिबल लव स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन स्क्रिन शेयर करते नजर आ रहे हैं। रिलीज के पहले दिन फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई है। फिल्म मंडे टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाई है फिर भी फिल्म ने 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' मंडे कलेक्शन

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक रोमांटिर ड्राम फिल्म है। फिल्म की पहले दिन की कमाई कम रही लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। फिल्म की कमाई की बात करें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के पहले दिन 6.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शाहिद और कृति की फिल्म की कमाई 9.65 करोड़ रही। वहीं तीसरे दिन यानी संडे को 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं अब फिल्म का मंडे कलेक्शन भी सामने आ गया है। खबरों के मुताबिक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 30.85 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़े -संडे को शाहिद-कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने की बंपर कमाई, जाने फिल्म का टोटल कलेक्शन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की शुरुआत धीमी रही लेकिन अब वर्ल्डवाइड ये फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। शाहिद और कृति की इस फिल्म को दुनियाभर में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें को खबरों के मुताबिक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के तीन दिनों 52.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसमें ओवरसीज कलेक्शन 20 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 32.50 करोडॉ रुपये हैं। फिल्म के चौथे दिन वर्ल्डवाइड 60 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े -शाहिद-कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई में आया उछाल, दूसरे दिन कर डाला इतना कलेक्शन

जानिए फिल्म की स्टार कास्ट

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म मे कृति सेनन एआई रोबेट का कैरेक्टर प्ले कर रही है। फिल्म के हीरो शाहिद कपूर रोबोट प्रोग्रामर की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। मूवी में फैंस को इंसान और रोबोट की लव स्टोरी काफी पसंद आ रही है। मूवी की स्टार कास्ट में दोनों कलाकारों के साथ ही धर्मेंद और डिंपल कपाड़िया भी अहल रोल प्ले करते दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी को अराधना शाह और अमित जोशी ने डाटरेक्ट किया है। फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े -मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर को कहा 'ओजी लवरबॉय, तुम्हारे जैसा कोई नहीं'

Created On :   13 Feb 2024 5:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story