Panchayat Season 5: कंफर्म हुआ सीरीज पंचायत का पांचवां सीजन, जानें प्राइम वीडियो पर कब देख पाएंगे सीरीज

कंफर्म हुआ सीरीज पंचायत का पांचवां सीजन, जानें प्राइम वीडियो पर कब देख पाएंगे सीरीज
  • प्राइम ने कंफर्म किया सीरीज पंचायत का पांचवां सीजन
  • जानें प्राइम वीडियो पर कब देख पाएंगे सीरीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पंचायत ओटीटी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है। पंचायत सीजन 4 24 जून को ली ओटीटी पर रिलीज किया गया था। सीजन 4 अभी भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब पंचायत के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है। पंचायत के सीजन 4 का मजा फैंस अभी ले ही रहे थे कि मेकर्स ने एक और गुड न्यूज दे दी है। मेकर्स ने पंचयात 5 की अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने बता दिया है कि पंचायत 5 कब और कहां रिलीज होगा। प्राइम वीडियोज ने एक्स पर इसे लेकर जानकारी दी है।

कब होगी पंचायत 5 रिलीज?

प्राइम वीडियोज ने एक्स पर पंचायत का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- हाय, फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए। पंचायत का नया सीजन जल्द ही आएगा। शो का नया सीजन 2026 में ही रिलीज होगा। पोस्टर में दिखाया गया कि बिनोद कुर्सी पर बैठा है और बनराकस और विकास बिनोद को कुर्सी सहित उठाया हुआ है। वहीं मंजू देवी, अभिषेक त्रिपाठी, रिंकी, ब्रज भूषण, प्रलाद पांडे और क्रांति देवी साथ में पोज दे रहे हैं।

चौथा सीजन इस कारण रहा खास

चौथा सीजन 24 जून को रिलीज हुआ है। इस बार शो में पंचायत चुनाव दिखाया गया है। क्रांति देवी और मंजू देवी चुनाव में खड़े हुए और दोनों पार्टियों ने जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत की। हालांकि, इस बार मंजू देवी को हार मिली और क्रांति देवी चुनाव जीत गई। वहीं सचिव अभिषेक ने CAT का एग्जाम दिया था, जिसमें वो पास हो गए हैं। अब अभिषेक भी गांव में 3-4 महीने के मेहमान हैं और अब क्रांति देवी प्रधान बनेंगी।

Created On :   7 July 2025 6:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story