पुलकित-कृति शादी: पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर हुआ लीक, सामने आई शादी की पूरी डिटेल्स!

पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर हुआ लीक, सामने आई शादी की पूरी डिटेल्स!
  • पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की शादी का कार्ड हुआ लीक
  • सामने आई शादी की पूरी डिटेल्स!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा बॉलीवुड इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे वहीं अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर लंबे समय से चर्चा में हैं। इसी बीच पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की शादी का कार्ड लीक हो गया है। कार्ड देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं और उन्हें इस कपल को दुल्हा-दुल्हन बने देखने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। शादी का कार्ड वायरल हो रहा है जो बेहद क्यूट लग रहा है। जिसमें शादी की पूरी डिटेल्स लिखी हुई है।

ऐसा है कार्ड

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी के कार्ड की बात करें तो इसमें एक लड़का और लड़की चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसे ऐसा बनाया गया है कि जैसे घर का कोई सीन हो। पुलकित हाथ में गिटार लिए बालकनी में बैठे हुए हैं और उनके साथ कृति भी बैठी हुई हैं। वहीं उनके आस-पास उनके डॉग्स हैं। कार्ड पर लिखा है- अपने लोगों ने साथ इसे सेलिब्रेट करने का इंतजार नहीं हो रहा है। लव पुलकित एंड कृति। इस कार्ड को देखकर हर कोई सिर्फ तारीफ कर रहा है।

यह भी पढ़े -पुलकित सम्राट के ऊपर पहली पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप! पत्नी के मिसकैरेज के बाद चला अफेयर, एक्टर ने खोले थे बड़े राज

इस दिन होगी शादी

पुलकित और कृति ने अभी तक शादी की डेट रिवील नहीं की है। खबरों की माने तो ये कपल 13 मार्च को सात फेरे लेने वाला है। हालांकि अभी तक उन्होंने शादी की कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। कृति ने कुछ समय पहले पुलकित के साथ फोटो शेयर करते हिंट दिया था कि वो मार्च में शादी करने वाले हैं।

यह भी पढ़े -अबीर सेनगुप्ता की 'रिस्की रोमियो' में नजर आएंगे सनी सिंह और कृति खरबंदा

पुलकित सम्राट की है दूसरी शादी

बता दें कि, ये पुलकित की पहली शादी नहीं है। उन्होंने इससे पहले सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। मगर ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई थी। श्वेता ने अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार एक एक्ट्रेस को बताया था और उन पर कई गंभीर अरोप भी लगाए थे। श्वेता और पुलकित ने साल 2014 में शादी की थी। मगर ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई और दोनों 11 महीने के बाद ही अलग हो गए थे।

यह भी पढ़े -विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा स्टारर फिल्म


Created On :   6 March 2024 6:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story