बॉलीवुड वेडिंग: पुलकित सम्राट के ऊपर पहली पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप! पत्नी के मिसकैरेज के बाद चला अफेयर, एक्टर ने खोले थे बड़े राज

पुलकित सम्राट के ऊपर पहली पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप! पत्नी के मिसकैरेज के बाद चला अफेयर, एक्टर ने खोले थे बड़े राज
  • पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की हुई सगाई
  • पुलकित सम्राट के ऊपर पहली पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा से सगाई कर ली है। कपल कब शादी कब करेगा इसकी अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है। बता दें कि, ये पुलकित की पहली शादी नहीं है। उन्होंने इससे पहले सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। मगर ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई थी। श्वेता ने अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार एक एक्ट्रेस को बताया था और उन पर कई गंभीर अरोप भी लगाए थे।

एस साल भी नहीं चली थी पुलकित की शादी

श्वेता और पुलकित ने साथ में काम करते हुए डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों का रिलेशनशिप अच्छा था इसी वजह से दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। श्वेता और पुलकित ने साल 2014 में शादी की थी। मगर ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई और दोनों 11 महीने के बाद ही अलग हो गए थे।


श्वेता रोहिरा ने लगाया था एक्ट्रेस पर आरोप

एक इंटरव्यू में श्वेता ने अपने मिसकैरिज का दुख बताया था। श्वेता ने ये दावा किया था कि, यामी गौतम ने मेरी शादी तोड़ी थी। मैं इस भ्रम से बाहर आ चुकी हूं कि कुछ लोग झूठ नहीं बोलते हैं। हमारे बीच तब तक सबकुछ ठीक था जब तक एक इंसान हमारी जिंदगी में नहीं आई थी। श्वेता ने आगे बताया कि 2015 में उनका मिसकैरिज होने के बाद पुलकित ने यामी को डेट करना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़े -नेशनल सिनेमा डे पर फिल्मों ने की शानदार कमाई, चमकी 'मिशन रानीगंज' की किस्मत, फुकरे 3 और जवान ने भी किया अच्छा कलेक्शन


एक्टर ने कही थी ये बात

पुलकित ने कई महीनों बाद श्वेता के आरोपों का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- यामी तो इस पिक्चर में थीं ही नहीं जब मिसकैरिज हुआ था। पुलकित ने आगे कहा- मैं मिसकैरिज के बारे में न्यूज आर्टिकल पढ़कर शॉक्ड हो गया था। मुझे लगा था ये कपल की पर्सनल बात है। ये हम दोनों के लिए मुश्किल समय था। इसे पब्लिक में लाना ठीक नहीं था। जिस बात ने मेरे विश्वास को और हिला दिया वह यह था कि यह मातृत्व जैसी प्योर चीज के बारे में था, और वो इंसान, जिसके साथ मैंने इतने साल बिताए हैं, वह मेरी छवि खराब करने और इसे लोगों के सामने रखने के लिए फैक्ट्स को गलत साबित करने की हद तक जाएगा। उस आर्टिकल को पढ़ने के बाद मेरा और श्वेता का रिश्ता खत्म हो गया क्योंकि यह सही नहीं था।

यह भी पढ़े -फिल्म फुकरे 3 की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार हुई धीमी, 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी फिल्म ? जानें 21वें दिन का कलेक्शन

यह भी पढ़े -अबीर सेनगुप्ता की 'रिस्की रोमियो' में नजर आएंगे सनी सिंह और कृति खरबंदा

Created On :   31 Jan 2024 10:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story