अपकमिंग सीजन: लाइन क्रॉस करने लौट रहा है ‘राणा नायडू 2’, जानिए कब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी राणा और वेंकटेश दग्गुबाती की सीरीज

- लाइन क्रॉस करने लौट रहा है ‘राणा नायडू 2’
- जानिए कब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘राणा नायडू’ के सीजन 2 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि इस सीरीज का पहला सीजन ब्लॉकबस्टर हिट रहा था। सीरीज में राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती की एक्टिंग लोगों ने खूब पसंद की थी। साथ ही सुरवीन का किरदार भी सीरीज में दमदार था बताते चलें कि ये एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर सीरीज है। लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।
जाने कब रिलीज होगी ‘राणा नायडू 2
दरअसल मंगलवार के दिन फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज मिली है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने ‘राणा नायडू 2’ का नया पोस्टर रिलीज किया है।राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती की ये धमाकेदार वेब सीरीज 13 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस बार इसमें राणा नायडू परिवार के लिए हर लाइन क्रॉस करते हुए नजर आएंगे। ये सीरीज करण अंशुमान ने बनाई गई है और करण अंशुमान, सुपर्ण एस वर्मा और अभय चोपड़ा ने इसे डायरेक्ट किया है।
इस बॉलीवुड एक्टर की होगी सीरीज में एंट्री
राणा नायडू के दूसरे सीजन में कई नए एक्टर्स नजर आएंगे। जिसमें से एक बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल भी हैं उनकी दूसरे सीजन में धांसू एंट्री होने वाली है। अर्जुन के अलावा सीरीज में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश दग्गुबाती, अर्जुन रामपाल, सुरवीन चावला, कृति खरबंदा, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी और डिनो मोरिया जैसे कलाकार भी अहम किरदारों भी नजर आएंगे।
Created On :   20 May 2025 6:57 PM IST