Salman Khan News: सलमान खान के घर जबरदस्ती घुस रहे शख्स को किया गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज, पूछताछ जारी

सलमान खान के घर जबरदस्ती घुस रहे शख्स को किया गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज, पूछताछ जारी
  • सलमान खान के घर पर जबरदस्ती घुसी औरत
  • घर में घुसने के चक्कर में हुई गिरफ्तार
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दो दिन के अंदर ही करीब दो अंजान लोग सलमान खान के घर जबरन घुसने की कोशिश करते हुए नजर आए हैं। पहले 20 मई को एक पुरुष सलमान खान के बांंद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिसको सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस को दे दिया है। इसके अगले दिन ही एक महिला ने भी सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की है। इसके बाद गुरुवार की सुबह को मुंबई पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस की जांच लगातार जारी

पुलिस जांच में पता चला है कि उस व्यक्ति का नाम जितेंद्र कुमार सिंह था और वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह सलमान खान के घर क्यों गया? उसकी मंशा क्या थी? या फिर क्या वह कोई फैन है या इसके पीछे कोई और वजह है।

कैसे पहुंचा अंदर?

शख्स सबसे पहले बिल्डिंग के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने उसको जाने के लिए कहा। लेकिन शाम को युवक बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स की गाड़ी में बैठकर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच जाता है। पुलिस उसको फिर रोक लेती है और पूछताछ करने पर शख्स ने बताया कि वो सलमान खान से मिलना चाहता है।

महिला कैसे पहुंची?

इसके बाद बुधवार की रात को एक अंजान महिला ने भी सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि, ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने रात को करीब साढ़े तीन बजे सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि, महिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के फ्लैट तक पहुंच गई थी। वहां पर ही गार्ड्स ने उस महिला को बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया था।

फैंस हैं परेशान

सलमान खान के फैंस और स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं, क्योंकि सलमान का घर पहले भी सुरक्षा के लिहाज से चर्चा में रहा है। 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। 14 अप्रैल 2024 को उनके घर पर फायरिंग हुई थी। उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति का उनके घर में घुसने के मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।

Created On :   22 May 2025 5:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story