फिल्म कलेक्शन: धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही शाहिद-कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', जाने फिल्म का टोटल कलेक्शन

धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही शाहिद-कृति की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, जाने फिल्म का टोटल कलेक्शन
  • धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
  • 60 करोड़ से बस इंच भर दूर शाहिद-कृति की फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी शुरुआत रही। पर फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म में शाहिद और कृति सेनन की लव कैमिस्ट्री काफी फैंस का दिल जीत रही हैं। फिल्म एक रोबोट और साइंटिस्ट की इम्पॉसिबल लव स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन स्क्रिन शेयर करते नजर आ रहे हैं। वीकेंड पर कमाई में उछाल के बाद अब वर्किंद डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।

पांचवे दिन किया इतना कलेक्शन

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक रोमांटिर ड्राम फिल्म है। फिल्म की पहले दिन की कमाई कम रही लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। फिल्म की कमाई की बात करें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के पहले दिन 6.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शाहिद और कृति की फिल्म की कमाई 9.65 करोड़ रही। वहीं तीसरे दिन यानी संडे को 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चौथे दिन यानी पहले मंडे को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं अब 5वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का 5 दिनों का कुल कलेक्शन अब 34.6 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़े -मंडे को फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने किया 30 करोड़ का आंकड़ा पार, जाने वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई?

कम कलेक्शन के बावजूद फिल्म को दर्शकों से अच्छी रेटिंग मिली है। फिल्म की मौजूदा IMDb रेटिंग 10 में से 8.1 है। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को वर्ल्डवाइड भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म ने दुनिया भर में चार दिनों में 59 करोड़ की कमाई कर ली है। जल्द ही फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

यह भी पढ़े -संडे को शाहिद-कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने की बंपर कमाई, जाने फिल्म का टोटल कलेक्शन

स्टार कास्ट

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म मे कृति सेनन एआई रोबेट का कैरेक्टर प्ले कर रही है। फिल्म के हीरो शाहिद कपूर रोबोट प्रोग्रामर की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। मूवी में फैंस को इंसान और रोबोट की लव स्टोरी काफी पसंद आ रही है। मूवी की स्टार कास्ट में दोनों कलाकारों के साथ ही धर्मेंद और डिंपल कपाड़िया भी अहल रोल प्ले करते दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी को अराधना शाह और अमित जोशी ने डाटरेक्ट किया है। फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े -शाहिद-कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई में आया उछाल, दूसरे दिन कर डाला इतना कलेक्शन

Created On :   14 Feb 2024 5:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story