अंबानी परिवार में एक बार फिर गूंजी किलकारी, श्लोका मेहता ने दिया बेटी को जन्म

अंबानी परिवार में एक बार फिर गूंजी किलकारी, श्लोका मेहता ने दिया बेटी को जन्म
  • अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी
  • आकाश अंबानी की पत्नी श्लोक ने दिया बेटी को जन्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर में एक बार फिर किलकारी गूंज रही है। पोते पृथ्वी अंबानी के जन्म के बाद मुकेश अंबानी एक बार फिर दादा बन गए हैं। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी एक बार फिर मां बन गई हैं। श्लोका अंबानी ने बेटी को जन्म दिया है। पैपराजी ने श्लोका और आकाश की दूसरी बच्ची की खबर ऑनलाइन दी है। बच्ची के आगमन से पूरे अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है।

दूसरी बार मां बनी श्लोका मेहता

आकाश अंबानी की पत्नी श्लोक ने आज यानी 31 मई को बेटी को जन्म दिया। कपल दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। बच्चे के आगमन से अंबानी परिवार बहुत खुश है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की है। हालांकि अभी तक अंबानी परिवार की तरह से इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

2020 में बेटे पृथ्वी को दिया था जन्म

आकाश और श्लोका पहली बार साल 2020 में पेरेंट्स बने थे। उनके पहले बेटे का नाम पृथ्वी है। 2020 में 10 दिसंबर को मुकेश अंबानी के घर में किलकारी गूंजी थी। पोते के जन्म के तुरंत बाद ही मुकेश अंबानी ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने पोते को गोद में लिए नजर आ रहे थे। खबरों की माने तो अंबानी परिवार जल्द सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा कर सकता है।

साल 2018 में कपल ने की थी शादी

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता दोनों स्कूल टाइम के दोस्त थे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए दोनों ने अलग-अलग कॉलेज में एडमिशन लिया, जिसकी वजह से दोनों अलग हो गए थे। लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की और अपने रिश्ते को भी ऑफिशियल कर दिया। इसके बाद आकाश और श्लोका ने मार्च 2018 में सगाई की थी और दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।


Created On :   31 May 2023 12:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story