गुड न्यूज: शादी के दो महीने बाद ही साउथ एक्ट्रेस अमला पॉल ने फैंस को दिया सरप्राइज, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी की अनाउंस

शादी के दो महीने बाद ही साउथ एक्ट्रेस अमला पॉल ने फैंस को दिया सरप्राइज, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी की अनाउंस
  • अमला पॉल ने फैंस को दिया सरप्राइज
  • शादी के दो महीने बाद ही एक्ट्रेस बनने जा रही हैं मां
  • बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अमाला पॉल अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बीते साल 2023 में अजय देवगन की फिल्म 'भोला' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बात दें कि, एक्ट्रेस अमला पॉल ने हाल ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी की थी। अब एक्ट्रेस ने अपनें फैंस को शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंसी अनाउंस करके सरप्राइज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज को कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ शेयर किया है।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए की अनाउंसमेंट

अमला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति जगत के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं और अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। तस्वीर में अमला रेड कलर के कोऑर्डिनेटिंग सेट में समुद्र के किनारे पोज देते हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में, अमाला अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-"अब मुझे पता है कि आपके साथ 1+1= 3 है!" अमला अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वे 32 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इस खबर को सुनने के बाद एक्ट्रेस के फैंस भी बेहद खुश हैं और उन्हें बधाईंया दे रहे हैं।

यह भी पढ़े -बॉलीवुड फिल्मों में साउथ एक्ट्रेसेस के चर्चे, शाहरुख, सलमान के अलावा इन सुपरस्टार के अपोजिट आएंगी नजर

अमला की यह दूसरी शादी

बता दें कि, अमला और जगत ने कोच्चि में 5 नवंबर 2023 को वेडिंग की थी। शादी में अमाला ने लेवेंडर कलर का लहंगा पहना था और हैवी ज्वैलरी से अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया था। वहीं दूसरी ओर जगत ने भी अपनी दुल्हन अमाला से ट्विनींग करते हुए शेरवानी पहनी थी। अमला की ये दूसरी शादी है। इससे पहले एक्ट्रेस ने डायरेक्टर एएल विजय से 2014 में शादी की थी। हालांकि इनकी शादी ठीक नहीं चली और दोनों का 2017 में ऑफिशियली तलाक हो गया था।

यह भी पढ़े -एक्ट्रेस अमाला पॉल की नाभि को लेकर फिल्म एडिटर बी लेनिन के किया अश्लील कमेंट

वर्क फ्रंट

अमला पॉल हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों का जाना माना नाम है। उनकी लेटेस्ट रिलीज एक्टर और प्राड्यूसर ममूटी की फिल्म क्रिस्टोफर थी। अमला ने अजय देवगन की फिल्म 'भोला' में एक छोटा सा रोल निभाया था। वे पृथ्वीराज अभिनीत और ब्लेसी के डायरेक्शन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म आदुजीविथम में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़े -ममूटी-अमाला पॉल की फिल्म क्रिस्टोफर जनवरी में रिलीज होगी

Created On :   4 Jan 2024 8:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story