अपकमिंग फिल्म: एसएस राजमौली की नई फिल्म का ऐलान, 'फादर ऑफ इंडियन सिनेमा' पर बनाने जा रहें बायोपिक, लोगों ने दी नाम बदलने की सलाह

एसएस राजमौली की नई फिल्म का ऐलान, फादर ऑफ इंडियन सिनेमा पर बनाने जा रहें बायोपिक, लोगों ने दी नाम बदलने की सलाह
  • एसएस राजमौली की नई फिल्म का हुआ ऐलान
  • 'फादर ऑफ इंडियन सिनेमा' पर बनाने जा रहे बायोपिक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एसएस राजामौली भारत के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स मे से एक हैं। 'आरआरआर', 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले राजामौली अब नए प्रोजेक्ट को लेकर आने वाले हैं। फिल्ममेकर ने अपनी नई फिल्म मेड इन इंडिया' का ऐलान कर दिया है। राजामौली ऐसे फिल्म मेकर है जिनकी फिल्मों को ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी पसंद किया जाता है। वहीं मेड इन इंडिया' वो प्रोजेक्ट लग रहा है जो भारतीय सिनेमा की चमक को दुनिया के सामने रखने की कोशिश है। राजामौली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए फिल्म की स्टोरी भी लोगों के साथ शेयर की है। लेकिन फैंस को फिल्म का टाइटल पसंद नहीं आ रहा है वे फिल्म के टाइटल को बदलने की मांग कर रहे हैं।

डायरेक्टर ने बताई फिल्म की स्टोरी

फिल्म का टाइल 'मेड इन इंडिया' है। राजामौली ने फिल्म का टीजर भी जारी किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि 'जब मैंने पहली बार नरेशन सुना तो मैं इमोशनल हो गया था। वैसे तो बायोपिक बनाना ही अपने आप में बहुत मुश्किल काम है। लेकिन 'फादर ऑफ इंडियन सिनेमा' पर बायोपिक बनाना और भी चैलेंजिंग है।' बता दें कि दादासाहेब फाल्के को 'फादर ऑफ इंडियन सिनेमा' कहा जाता है।

राजमौली नहीं करेंगे डायरेक्ट

बता दें कि, ये फिल्म भारत में सिनेमा की शुरुआत और इसके शुरुआती दिनों की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। खबरें हैं कि इस फिल्म को राजामौली खुद नहीं डायरेक्ट कर रहे लेकिन ये फिल्म उनकी ही फिल्म जीतनी ग्रैंड होगी, जो हम राजामौली की फिल्मों में अबतक देखते आए हैं। 'मेड इन इंडिया' के डायरेक्टर नितिन कक्कड़ हैं तो वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर वरुण गुप्ता और राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय हैं।

फैंस दे रहे नाम बदलने की सलाह

वहीं राजामौली के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। राजमौली के फैंस इस अनाउंसमेंट के बाद बेहद खुश हैं। लेकिन कुछ लोगों को फिल्म का नाम पसंद नहीं आ रहा है। वे लगातार डायरेक्टर को फिल्म का नाम बदलने की सलाह दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म का नाम 'मेड इन इंडिया' को हटाकर 'मेड इन भारत' कर दिया जाए। इतना ही नहीं, कई लोग तो राजामौली को फिल्म के स्टारकास्ट के नाम भी सजेस्ट कर रहे हैं

Created On :   19 Sep 2023 10:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story