फिल्म कलेक्शन: वेलेंटाइन डे के मौके पर शाहिद की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की लगी लॉटरी, छठे दिन किया इतना कलेक्शन

वेलेंटाइन डे के मौके पर शाहिद की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की लगी लॉटरी, छठे दिन किया इतना कलेक्शन
वेलेंटाइन डे के मौके पर शाहिद की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की लगी लॉटरी, छठे दिन किया इतना कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन का समय बीत चुका है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी शुरुआत रही थी। पर फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म में शाहिद और कृति सेनन की लव कैमिस्ट्री काफी फैंस का दिल जीत रही हैं। फिल्म एक रोबोट और साइंटिस्ट की इम्पॉसिबल लव स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन स्क्रिन शेयर करते नजर आ रहे हैं। वीकेंड पर कमाई में उछाल के बाद अब वर्किंद डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट आई लेकिन वेलेंटाइन डे के मौके फिल्म की लॉटरी लग गई है। फिल्म ने छठे दिन शानदार कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़े -शाहिद कपूर ने वेलेंटाइन डे पर अपनी पत्‍नी को कहा, 'आई लव यू मीरा'

फिल्म कलेक्शन डे 6

फिल्म की पहले दिन की कमाई कम रही लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। फिल्म की कमाई की बात करें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के पहले दिन 6.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शाहिद और कृति की फिल्म की कमाई 9.65 करोड़ रही। वहीं तीसरे दिन यानी संडे को 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चौथे दिन यानी पहले मंडे को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं अब 5वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं अब छठे दिन की कमाई सामने आ गई है। फिल्म ने छठे दिन वेलेंटाइन डे के मौके पर 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का 6 दिनों का कुल कलेक्शन अब 41.35 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़े -बॉलीवुड पर चढ़ा वेलेंटाइन डे का रंग, अनन्या पांडे से लेकर शहनाज गिल तक ने खास अंदाज में किया प्यार का इजहार

स्टार कास्ट

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म मे कृति सेनन एआई रोबेट का कैरेक्टर प्ले कर रही है। फिल्म के हीरो शाहिद कपूर रोबोट प्रोग्रामर की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। मूवी में फैंस को इंसान और रोबोट की लव स्टोरी काफी पसंद आ रही है। मूवी की स्टार कास्ट में दोनों कलाकारों के साथ ही धर्मेंद और डिंपल कपाड़िया भी अहल रोल प्ले करते दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी को अराधना शाह और अमित जोशी ने डाटरेक्ट किया है। फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े -मंडे को फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने किया 30 करोड़ का आंकड़ा पार, जाने वर्ल्डवाइड कलेक्शन


Created On :   15 Feb 2024 5:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story