Twinkle Khanna Comeback: 24 साल बाद पर्दे पर वापस लौट रहीं ट्विंकल खन्ना, काजोल संग होस्ट करेंगी टॉक शो, जानें कहां देख पाएंगे

- 24 साल बाद पर्दे पर वापस लौट रहीं ट्विंकल खन्ना
- काजोल संग होस्ट करेंगी टॉक शो
- जानें कहां देख पाएंगे
डिजिटल डेस्क, मुंबई। ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी। और उन्होंने अपना करियर राइटिंग की तरफ शिफ्ट कर लिया था और वो सालों से किताबें और अखबारों के लिए कॉलम लिख रही थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. लेकिन अब ट्विंकल एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वो एक टॉक शो से ओटीटी के जरिए सालों बाद कमबैक कर रही हैं। शो का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस में एक्ट्रेस ट्विंकल के साथ काजोल भी नजर आएंगी।
ट्विंकल की पर्दे पर वापसी
ट्विंकल खन्ना टॉक शो 'टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल' से स्क्रीन्स पर लौट रही हैं। वो एक्ट्रेस काजोल के साथ इस शो को होस्ट करती दिखेंगी ये टॉक शो बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। फिलहाल इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है। ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो को लेकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं।
फर्स्ट लुक आउट
प्राइम वीडियो ने 'टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल' का फर्स्ट पोस्टर शेयर करते हुए शो की अनाउंसमेंट की है. पोस्टर में काजोल और ट्विंकल एक पर्दे के पीछे से झांकती दिख रही हैं इसके साथ कैप्शन में लिखा है- 'इनके पास चाय है, और ये दो चीजें हैं जिन्हें बहुत मिस किया जा सकता है। टू मच ऑन प्राइम, जल्द आ रहा है।' फैंस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- 'वाह! दो प्रतिष्ठित महिलाएं एक साथ आ रही हैं। मुझे यकीन है कि कुछ दिलचस्प होने वाला है।' दूसरे फैन ने कमेंट किया- 'ये एक मजेदार टॉक शो होने वाला है इसका बेसब्री से इंतजार है।'
Created On :   22 July 2025 6:28 PM IST