फैक्ट चेक: हरिद्वार में सैलाब से घर तबाह होने का वीडियो हो रहा है वायरल, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

हरिद्वार में सैलाब से घर तबाह होने का वीडियो हो रहा है वायरल, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
  • हरिद्वार में बाढ़ से घर बहने का वीडियो वायरल हो रहा है
  • जांच में झूठा पाया गया दावा
  • साल 2021 में जापान में आई थी बाढ़

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में हरिद्वार में बाढ़ आने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, भारत के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। इन क्षेत्रों में महाराष्ट्र और हरिद्वार जैसे इलाके शामिल हैं। बता दें, हरिद्वार में भीषण बारिश के चलते गंगा नदी का जल स्तर ज्यादा होने से कई वाहन बह गए थे। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें बाढ़ की वजह से एक घर तबाह होता नजर आ रहा है।

यूजर का दावा

बाढ़ से घर तबाह होने का यह वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके दावा कर रहे हैं कि यह क्लिप हरिद्वार की है। इस क्लिप में अचानक से पानी का सैलाब आता है और एक घर को बहा ले जाता है। एक यूजर ने क्लिप शेयर कर लिखा, “हरिद्वार: सुखी नदी का रूद्र रूप”


यह भी पढ़े -क्या झारखंड में माईका खनन में 20 हजार की मैपिंग NCPCR की ओर से की जा रही है? जानिए वायरल खबर की सच्चाई

पड़ताल

रिवर्स सर्च करने पर हमारी टीम को इसी तरह का एक वीडियो फेसबुक पर भी मिला। यह क्लिप फेसबुक पर 3 जुलाई 2021 को अपलोड किया गया था। जिसके साथ यह जानकारी दी गई थी कि शिजुओका और कनागावा प्रांत में भारी बारिश के चलते बाढ़ आई और यह हादसा हुआ।


वीडियो के कीवर्ड्स को सर्च करने पर हमारी टीम को साल 2021 की कई रिपोर्ट्स मिलीं। रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के मुताबिक यह बाढ़ जापान के अटामी शहर में आई थी। बाढ़ में लगभग 100 से ज्यादा लोग लापता हुए। साथ ही कई बिल्डिंग बह गईं थी। बता दें साल 2021 में जापान के अटामी शहर में लैंडस्लाइड हुआ। जिसके चलते लगभग 130 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, 2 महिलाओं की जान चली गई। इससे यह पता चलता है कि यह वीडियो हरिद्वार की नहीं बल्कि जापान की है। साथ ही यह घटना 2024 की नहीं बल्कि साल 2021 की है।

Created On :   11 July 2024 11:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story