Fake News: क्या नीता अंबानी ने लाउडस्पीकर्स से हो रही अजान को गलत बताया? जानें क्या है सच

Nita ambani fake twitter account screenshot viral with false claim fake news
Fake News: क्या नीता अंबानी ने लाउडस्पीकर्स से हो रही अजान को गलत बताया? जानें क्या है सच
Fake News: क्या नीता अंबानी ने लाउडस्पीकर्स से हो रही अजान को गलत बताया? जानें क्या है सच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के नाम से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा गया है कि एक कौम 52 सेकंड का राष्ट्रगान नहीं सुन सकती और वो चाहते हैं की हम दिन भर में 5 बार 3 मिनट तक उनकी बेसुरी आवाज को सुनें वो भी माइक पर।

किसने किया शेयर?
फेसबुक पर स्क्रीनशॉट को Vijay N Choudhari ने शेयर किया है। इनको पोस्ट को 2 हजार से ज्यादा यूजर्स शेयर और 13 हजार लोग लाइक कर चुके हैं।

                                                                  

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि किया जा रहा दावा गलत है। ट्विटर पर हैंडल को सर्च किया तो पता चला की नीता अंबानी (@0Nita_ji) के नाम से बने इस अकाइंट एक फैन पेज है। 

                                      

इससे पहले भी नीता अंबानी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर कई तरह के पोस्ट किए गए थे। रिलायंस ने बताया था कि नीता का कोई भी आधाकारिक ट्विटर अकाउंट नहीं है।

                               

निष्कर्ष: यह साफ है कि नीता अंबानी ने अजान के विरोध में कोई ट्वीट नहीं किया है। 

Created On :   22 May 2020 6:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story