कर्नाटक में कोरोना के 1,509 नए मामले, 1,645 मरीज ठीक हुए

By - Bhaskar Hindi |23 Nov 2020 8:30 PM IST
कर्नाटक में कोरोना के 1,509 नए मामले, 1,645 मरीज ठीक हुए
हाईलाइट
- कर्नाटक में कोरोना के 1
- 509 नए मामले
- 1
- 645 मरीज ठीक हुए
बेंगलुरु, 24 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में कोरोना के 1,509 नए मामले आए, जबकि और 1,645 मरीज ठीक हुए। स्वास्थ्य बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
अब तक 8,38,150 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। कोरोना के 1,509 नए मामलों के साथ, संक्रमितों की कुल संख्या 8,74,555 हो गई। और 24 मरीजों की मौत होने के साथ मरने वालों की कुल संख्या 11,678 हो गई।
कुल 24,708 सक्रिय मामलों में से, 24,270 मरीज नामित अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 438 आईसीयू में हैं।
एसजीके
Created On :   24 Nov 2020 2:00 AM IST
Tags
Next Story