आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1,886 नए मामले

By - Bhaskar Hindi |10 Nov 2020 5:01 PM IST
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1,886 नए मामले
हाईलाइट
- आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1
- 886 नए मामले
अमरावती, 10 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,886 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे यहां मामलों की संख्या बढ़कर 88.46 लाख हो गई है।
राज्य में इस दौरान 2,151 से अधिक मरीज स्वस्थ हुए, जिससे यहां सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 20,958 हो गई है।
राज्य में अब तक 8.18 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं इस दौरान 12 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 6,814 हो गई।
एवाईवी/एएनएम
Created On :   10 Nov 2020 10:31 PM IST
Tags
Next Story