तेलंगाना में 2 और कोविड-19 संक्रमित मामलों की पुष्टि

2 more Kovid-19 infected cases confirmed in Telangana
तेलंगाना में 2 और कोविड-19 संक्रमित मामलों की पुष्टि
तेलंगाना में 2 और कोविड-19 संक्रमित मामलों की पुष्टि
हाईलाइट
  • तेलंगाना में 2 और कोविड-19 संक्रमित मामलों की पुष्टि

हैदराबाद, 21 मार्च (आईएएनएस)। तेलंगाना में 2 नए कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद यहां संक्रमित मामलों की संख्या शनिवार को बढ़कर 21 हो गई है।

शनिवार को दो पुरुषों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों की उम्र क्रमश: 33 और 35 वर्ष है। इनमें से एक व्यक्ति अमेरिका में क्रूज पर काम करता है और दुबई से आया है। उसकी नागरिकता के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

वहीं 33 वर्षीय व्यक्ति हैदराबाद से है, जो एक मरीज के संपर्क में आया था। मरीज दुबई से आया था और दो दिन पहले उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने कहा है कि अब तक जितने भी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वे विदेश से आए थे।

शुक्रवार को जो तीन लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे, उनमें दो इंडोनेशियाई थे। इन दो इंडोनेशियाई लोगों को मिलाकर संक्रमित इंडोनेशियाईयों की संख्या 10 पर पहुंच गई है। उनके समूह ने बताया है कि वे करीमनगर कस्बे में दो दिन रुके थे।

Created On :   21 March 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story