हिमाचल में 31 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

By - Bhaskar Hindi |3 Dec 2020 9:00 AM IST
हिमाचल में 31 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए
हाईलाइट
- हिमाचल में 31 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए
शिमला, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में 31 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
गुरुवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस कर्मियों से अनावश्यक गतिविधियों से परहेज करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने की सलाह दी है।
उन्होंने पुलिस से कहा है कि वे इस बात का ध्यान रखें कि जनता कोविड-19 के मानकों का सही से पालन कर रही है और साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है।
हिमाचल के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, 2 दिसंबर तक राज्य में 41,860 लोग कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।
राज्य में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 7,813 है और अब तक 667 मरीजों की मौत हो गई है।
एएसएन-एसकेपी
Created On :   3 Dec 2020 2:30 PM IST
Tags
Next Story