लखनऊ में कैफे, बार, ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून बंद

By - Bhaskar Hindi |20 March 2020 6:00 PM IST
लखनऊ में कैफे, बार, ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून बंद
हाईलाइट
- लखनऊ में कैफे
- बार
- ब्यूटी पार्लर
- हेयर सैलून बंद
लखनऊ, 20 मार्च (आईएएनएस)। लखनऊ प्रशासन ने राज्य की राजधानी में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को सभी कैफे, बार, हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर बंद करने की घोषणा कर दी।
जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक प्रकाश ने इन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि ये आदेश 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा।
इस आदेश के साथ ही सरकारी कार्यालयों, बैंक और निजी प्रतिष्ठानों को छोड़कर लखनऊ लगभग पूरा बंद हो गया है।
हालांकि, सरकार ने अब तक घर से काम करने के आदेश नहीं दिए हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, वित्तवर्ष समाप्ति पर है, ऐसे में काम लगभग दोगुना हो जाता है। हम कर्मचारियों को ऑफिस न आने के लिए नहीं कह सकते, क्योंकि सभी लोग कम्प्यूटर से जुड़े नहीं हैं।
Created On :   20 March 2020 6:00 PM IST
Next Story