गोवा में 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन

By - Bhaskar Hindi |24 March 2020 4:00 PM IST
गोवा में 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन
हाईलाइट
- गोवा में 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन
पणजी, 24 मार्च (आईएएनएस)। गोवा में 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। यह निर्णय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को लिया।
सूत्रों के अनुसार, लॉकडाउन के समय आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।
गोवा सरकार ने सुबह 7 से 11 बजे तक जनता कर्फ्यू के बाद लोगों को एक दिन ढील दी और उसके बाद यह फैसला लिया है।
उन्होंने कहा कि लोगों को दूध, ब्रेड, सब्जियां, फल और अन्य किराना सामान खरीदने के लिए अनुमति है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को तीन दिन बढ़ाकर 25 मार्च की मध्य रात्रि तक कर दिया था।
Created On :   24 March 2020 4:00 PM IST
Next Story