बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, अकेले दिल्ली में दूसरे दिन 500 से अधिक मरीज मिले

कोविड-19 इंडिया बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, अकेले दिल्ली में दूसरे दिन 500 से अधिक मरीज मिले
हाईलाइट
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली और हरियाणा में रफ्तार तेज
  • दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 200 से अधिक मरीज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) ने अपनी दूसरी लहर में जो तांडव किया वह किसी से छिपा नहीं है। वहीं अब इस वायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। बात करें बीते 24 घंटों की तो देश में कोरोना वायरस के 1,247 नए केस सामने आए हैं। सिर्फ राजधानी दिल्ली अकेले में ही लगातार दूसरे दिन 500 से अधिक मरीज मिले हैं। आपको बता दें कि, राजधानी में जनवरी के बाद सोमवार को पहली बार संक्रमण दर 7.72 फीसदी पहुंची थी।

हालांकि, आंकड़ों पर गौर करें तो देश में रविवार की तुलना में सोमवार को 936 कम केस मिले हैं। इससे पहले रविवार को कोरोना के 2183 केस सामने आए थे। बढ़ते मामलों को देख एक बार फिर से कई शहरों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। 

ये भी पढें: कोरोना विस्फोट से मचा हड़कंप, हरियाणा और यूपी के इन जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य हुआ

इन राज्यों में बढ़ी कोरोना की रफ्तार
देशभर के उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के कुछ जिलों में संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। इनमें 11 से 17 अप्रैल के बीच दिल्ली के दक्षिणी जिले में साप्ताहिक संक्रमण दर 6.26 फीसदी तक पहुंच गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में 8.62, हरियाणा के फरीदाबाद में 6.18 और गुरुग्राम में यह दर 11.08% दर्ज की गई है।

राजधानी में कोरोना की स्थिति
दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 501 केस मिले हैं और इसी के साथ दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 7.72% तक पहुंच गई है। जबकि रविवार को 517 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समय कोरोना के 1188 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं।

कुल आंकड़ा
देश में नए संक्रमितों की संख्या दर्ज होने के बाद कुल आंंकड़ा 4,30,45,527 जा पहुंचा है। वहीं अब तक कुल 5,21,966 मौतें भारत में हो चुकी हैं।

रिकवरी और मौतें
देशभर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या पर गौर करें तो अब तक 4,25,11,701 लोग ठीक हुए हैं। वहीं मौत की संख्या में नजर डालें इस महामारी ने अब तक 5 लाख 21 हजार 966 लोगों से उनकी सांसें छीन ली हैं। 

ये भी पढें: देश के अगले सेना प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, केंद्र सरकार ने नियुक्ति पर सहमति दी

एक्टिव केस और वैक्सीनेशन
इसके अलावा कोरोना एक्टिव केस की संख्या पहले के मुकाबले एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही है। वर्तमान में 11,860 सक्रिय मामले हैं। वहीं कोविड-19 से लड़ाई के लिए दी जा रही वैक्सीन की खुराक की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देशभर में अब तक कुल 1,86,72,15,865 वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। 

कुल कोविड टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,01,909 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 83,25,06,755 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

अब तक कुल मरीजों की संख्या     

4 करोड़ 30 लाख 45 हजार 527

ठीक हुए मरीजों की संख्या     

4 करोड़ 25 लाख 11 हजार 701

कोरोना से मरने वालों की संख्या     

5 लाख 21 हजार 966

कुल एक्टिव मामलों की संख्या    

11 हजार 860

देश में कुल वैक्सीनेशन    

1 अरब 86 करोड़ 72 लाख 15 हजार 865  

 

Created On :   19 April 2022 5:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story