उत्तर प्रदेश में चार और नए मरीज मिले, 47 पहुंची संख्या

By - Bhaskar Hindi |27 March 2020 12:30 PM IST
उत्तर प्रदेश में चार और नए मरीज मिले, 47 पहुंची संख्या
हाईलाइट
- उत्तर प्रदेश में चार और नए मरीज मिले
- 47 पहुंची संख्या
लखनऊ. 27 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के चार और नए मामले सामने आए हैं। इसमें तीन केस नोएडा के और एक आगरा का है।
केजीएयू के प्रवक्ता सुधीर सिंह ने कहा, दो महिला और एक पुरुष नोएडा में भर्ती हैं, जबकि अमेरिका से लौटा एक व्यक्ति आगरा में भर्ती है। यह सभी मरीज लखनऊ से बाहर भर्ती हैं। केजीएमयू में केवल जांच के नमूने आए हैं। लखनऊ में कुल नौ मरीज भर्ती थे। जिनमें एक ठीक होकर घर चली गई हैं। सैंपल की संख्या 9 है।
संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में अभी तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 47 है। इसमें सबसे अधिक 18 नोएडा में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है।
Created On :   27 March 2020 12:30 PM IST
Next Story