तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में गिरावट जारी

Kovid-19 cases continue to fall in Telangana
तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में गिरावट जारी
तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में गिरावट जारी
हाईलाइट
  • तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में गिरावट जारी

हैदराबाद, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। राज्य में कोरोनावायरस के पिछले 24 घंटों में 631 नए मामलों के साथ अब यहां कुल मामले 2,72,123 हो गए हैं। जबकि इसी दौरान 802 लोग इस बीमारी से उबर कर अस्पतालों से घर गए। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

इसी दौरान यहां इस वायरस से दो और मौतें हुई, जिसके बाद मौतों का आंकड़ा 1,467 हो गया। यहां मृत्यु दर 0.53 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 1.5 प्रतिशत है।

राज्य में कई दिनों से नए संक्रमण से ज्यादा रिकवरी हो रही है। रिकवरी रेट बढ़कर 96.21 प्रतिशत हो गई है। रिकवर होने वालों की कुल संख्या 2,61,830 है।

ग्रेटर हैदराबाद में अभी भी सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। यहां एक दिन में 109 मामले सामने आए।

अधिकारियों ने कहा कि यहां एक दिन में 57,405.नमूनों की जांच की गई।

एसकेपी

Created On :   4 Dec 2020 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story