श्रीलंका में कोविड के मामले 20 हजार के पार

Kovid cases exceeded 20 thousand in Sri Lanka
श्रीलंका में कोविड के मामले 20 हजार के पार
श्रीलंका में कोविड के मामले 20 हजार के पार
हाईलाइट
  • श्रीलंका में कोविड के मामले 20 हजार के पार

कोलंबो, 23 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका में एक दिन में कोरोनावायरसके 400 मामले सामने आने के बाद यहां कुल मामलों की संख्या 20 हजार के पार चली गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल मामले अब बढ़ कर 20,171 हो गए हैं।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, देश में कोविड-19 से कुल 87 मौतें हुई हैं और अब तक 14,069 लोग इससे उबर चुके हैं। रविवार को यहां चार और मौतें हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई जगहों पर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं। इसी के साथ स्कूल भी सोमवार से खोल दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री जी.एल. पीरीस ने कहा कि सभी स्कूलों में दिशानिर्देशों का कठोरता से पालन किया जाएगा और 1 से 5 तक की कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल अभी नहीं खुलेंगे।

श्रीलंका ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और इसका उल्लंघन करने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।

देश में अब तक 740,000 नमूनों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक देश में स्वास्थ्य ढांचा किसी भी बोझ को उठाने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।

एसकेपी

Created On :   23 Nov 2020 4:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story