दिल्ली में लॉकडाउन : पुलिस देगी ट्विटर पर आपके हर सवाल का जवाब

Lockdown in Delhi: Police will answer every question on Twitter
दिल्ली में लॉकडाउन : पुलिस देगी ट्विटर पर आपके हर सवाल का जवाब
दिल्ली में लॉकडाउन : पुलिस देगी ट्विटर पर आपके हर सवाल का जवाब
हाईलाइट
  • दिल्ली में लॉकडाउन : पुलिस देगी ट्विटर पर आपके हर सवाल का जवाब

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। करोना जैसी महामारी को काबू करने के लिए लागू लॉकडाउन पर राष्ट्रीय राजधानी की जनता के हर सवाल का जबाब मिलेगा। बशर्ते सवाल लॉकडाउन से जुड़ा होना चाहिए। सवाल जबाब का यह दौर अब से कुछ ही देर में शुरू होगा दिल्ली पुलिस के ट्विटर हैंडल पर।

इस आश्य की जानकारी खुद दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। दिल्ली पुलिस के ट्विटर हैंडल और दिल्ली पुलिस मुख्यालय से आईएएनएस को हासिल जानकारी के मुताबिक, दिल्ली का कोई भी नागरिक लॉकडाउन को लेकर उठ रहे सवाल दिल्ली पुलिस से आज (मंगलवार) शाम पांच से छह बजे के बीच कर सकता है। इसके लिए आम लोगों को हैशटैग लॉकडाउनक्वेरी करना होगा।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एक घंटे चलने वाले सवाल जवाब के दौर में हरसंभव सभी जवाबों का उत्तर ट्विटर हैंडल पर देने की कोशिश होगी।

दिल्ली पुलिस ने यह कदम, लॉकडाउन को लेकर जनमानस के मन में कोई गलत बात न आए, इसलिए उठाया है।

Created On :   24 March 2020 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story