महाराष्ट्र : कोविड-19 के 5 नए मामले, मरीजों की कुल संख्या 112

- महाराष्ट्र : कोविड-19 के 5 नए मामले
- मरीजों की कुल संख्या 112
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में कोरोनावयरस के पांच नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 112 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को दी।
सांगली जिले के इस्लामपुर के एक ही परिवार के पांच सदस्यों का टेस्ट पॉजीटिव आया। उनका इलाज चल रहा है।
वहीं पूरी तरह से ठीक हो चुके दो मरीजों को बुधवार को पुणे के नायडू अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।
गौरतलब है कि मुंबई के अस्पतालों से मंगलवार को आठ लोगों को सफलतापूर्वक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
मुंबई में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 63 साल आयुवर्ग के दो पुरुष, एक 65 वर्षीय व्यक्ति और 68 वर्षीय फिलीपीन्स नागरिक शामिल है।
बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, 94 अन्य संदिग्ध मरीजों को मंगलवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार देर रात राज्य के निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे विदेश से आए संक्रमित लोगों से बचें और घर के अंदर रहकर सरकार को सहयोग करें।
Created On :   25 March 2020 4:00 PM IST