अमेरिका के विवादित अधिकारी से व्हाइट हाउस में राहुल गांधी की गुपचुप मीटिंग, क्या है सीक्रेट बैठक का सच?

अमेरिका के विवादित अधिकारी से व्हाइट हाउस में राहुल गांधी की गुपचुप मीटिंग, क्या है सीक्रेट  बैठक का सच?
  • इमरान खान लगा चुके हैं बड़ा आरोप
  • भारत एक जीवंत लोकतंत्र - व्हाइट हाउस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने के अंत में 4 दिनों के अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं। जहां वह दूसरी बार अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले पीएम होंगे। इसके बाद पीएम अमेरिकी प्रेसीडेंट के द्वारा उनके सम्मान में आयोजित डिनर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस बीच चर्चा है कि अमेरिका के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी व्हाइट हाउस गए थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के कुछ शीर्ष नेताओं के साथ एक सीक्रेट मीटिंग की थी। बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर गए थे जहां उन्होंने कई मीटिंग कीं और भारतीय समुदाय के लोगों से कई मुद्दों पर चर्चा की।

इस नेता से मिले राहुल

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने अमेरिकी दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कथित तौर पर व्हाइट भी गए थे। यहां उन्होंने अमेरिकी विदेश विभाग में दक्षिण एशिया के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू सहित वरिष्ठ अमेरिकी अफसरों से मुलाकात की थी। उनकी इस मुलाकात को गुप्त रखा गया था। उनके इस कथित व्हाइट हाउस दौरे पर न तो बाइडेन प्रशासन और न ही कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई स्टेटमेंट जारी किया गया है।

विवादित नाम रहे हैं डोनाल्ड लू

हालिया दिनों में डोनाल्ड लू का नाम काफी विवादों में रहा है। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने भी अपनी सरकार गिरने के लिए उन्हें दोषी ठहराया था। इमरान खान ने यह साफ तौर पर कहा था कि डोनाल्ड लू, जो कि एक अमेरिकी डिप्लोमैट है, वह हमारी सरकार गिराने की साजिश में शामिल था। बता दें कि लू बाइडेन प्रशासन में साउथ और असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर के पद पर हैं। सरकार द्वारा उन्हें मध्य और दक्षिण एशियाई देशों अमेरिकी एजेंडा लागू करने का दायित्व सौंपा है।

बता दें कि अपने 6 दिवसीय अमेरिकी दौरे के दौरान राहुल ने कहा था कि भारत के लोकतंत्र से पूरी दुनिया का हित जुड़ा हुआ है। अगर इसमें बिखराव आता है तो इसका असर पूरे विश्व पर पड़ेगा। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने कहा था, भारत में लोकतंत्र की लड़ाई लड़ना हमारा काम है, यह एक ऐसी चीज है, जिसे हम समझते हैं, स्वीकार करते हैं और जो हम करते हैं।

राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा है कि यह विडंबना है कि जिस समय वह बेशर्मी से अमेरिका में भारत के लोकतंत्र की आलोचना कर रहे थे उसी दौरान व्हाइट हाउस की ओर से ये बयान आता है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। गौरतलब है कि 4 जून को व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया था कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। वहां जाने वाला हर व्यक्ति इसे महसूस करता है।

Created On :   8 Jun 2023 12:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story