उड़ान: ल्हासा के गोंग्गा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वार्षिक यात्रियों की संख्या 50 लाख के पार

ल्हासा के गोंग्गा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वार्षिक यात्रियों की संख्या 50 लाख के पार
  • चीन के तिब्बत में ल्हासा गोंग्गा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • 23 नवंबर को उड़ान टीवी9845 की सुरक्षित लैंडिंग
  • यात्रियों की संख्या 50 लाख से अधिक

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के तिब्बत में ल्हासा गोंग्गा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 23 नवंबर को उड़ान टीवी9845 की सुरक्षित लैंडिंग के साथ आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 50 लाख से अधिक हो गयी।

ल्हासा गोंग्गा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तिब्बत के नागरिक उड्डयन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण खिड़की है। चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के नागरिक उड्डयन प्रशासन के प्रधान के अनुसार ल्हासा गोंग्गा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 2006 में पहली बार 10 लाख से अधिक हुई और 2018 में 40 लाख से अधिक हो गयी।

एक पठारी हवाई अड्डा किसी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को संचालित करता है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 की पहली तीन तिमाहियों में ल्हासा में कुल 3 करोड़ 42 लाख 23 हजार 4 सौ घरेलू और विदेशी पर्यटक आए, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि से 69.30% की वृद्धि रही है।

इसके साथ कुल पर्यटन राजस्व 42 अरब 37 करोड़ 90 लाख युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 46.71% की वृद्धि रही है। वर्तमान में, ल्हासा गोंग्गा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 68 शहरों के लिए सुलभ है और इसने 135 मार्ग खोले हैं, जिनमें 134 घरेलू मार्ग और 1 अंतर्राष्ट्रीय मार्ग शामिल हैं।

आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Nov 2023 8:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story