घटती जनसंख्या के बाद चीन में एक और समस्या, शादी करने से भाग रहे हैं युवा!

घटती जनसंख्या के बाद चीन में एक और समस्या, शादी करने से भाग रहे हैं युवा!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घटती आबादी से परेशान चीन में एक और समस्या पैदा हो गई है। अब चीन में युवा शादी नहीं करना चाह रहे हैं। इसके पीछे वे घरेलू हिंसा को जिम्मेदार बता रहे हैं। युवाओं का कहना है कि शादी करने से क्या हासिल होगा? हाल ही में चीन के शांदोंग प्रांत से एक वायरल वीडियो सामने आया। जिसमें एक आदमी बार-बार महिला पर गाड़ी चढ़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। बाद में पता चला कि वह शख्स अपनी ही पत्नी की हत्या कर दिया।

बाद में पुलिस ने उस 37 साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपनी ही पत्नी का निर्मम हत्या कर दिया। जिसके बाद चीनी मीडिया में इस मामले की खूब चर्चा हुई। पिछले ही महीने की बात है, जब चीन के गुआंगडोंग प्रांत में एक शख्स ने अपनी की पत्नी पर धारदार चाकू से हमला कर उसे मार डाला। सीएनएन ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कई सालों से यह महिला घरेलू हिंसा की शिकार बनी हुई थी और तलाक लेने के लिए प्लान बना रही थी।

चीन में शादी से भागते युवा

ठीक ऐसा ही मामला चीन के चेंगदू प्रांत से देखने को मिला है। जहां एक होटल के कमरे में शख्स ने अपनी ही पत्नी पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक , पत्नी ने पहले ही अदालत में तलाक और सुरक्षा की अर्जी डाली थी। उसने कोर्ट में दावा किया कि दो साल की शादी में उसपर 16 बार जानलेवा हमला हुआ है।

इन्हीं सभी मामलों के चलते चीन के युवा अब शादी करने से डरने लगे हैं। उनका कहना है कि अगर कोई शादी करता है तो घरेलू हिंसा से बचने लिए उसके पास कोई पुख्ता समाधान नहीं है। महिलाओं को घरेलू हिंसा के चलते उसे अपनी जान गंवानी पड़ रही है। चीन में हालात इतने खराब हो गए हैं कि चीनी सोशल मीडिया पर भी महिलाओं को शादी करने और प्रसव से दूर रहने की सलाह मिल रही है।

Created On :   3 July 2023 5:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story