जोरदार झटका: भारत-कनाडा विवाद के बीच कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को मिली बुरी खबर, आज हुए चुनाव तो बुरी तरह होगी हार, ये नेता बनेगा पीएम

भारत-कनाडा विवाद के बीच कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को मिली बुरी खबर, आज हुए चुनाव तो बुरी तरह होगी हार, ये नेता बनेगा पीएम
  • जस्टिन ट्रूडो के लिए बुरी खबर
  • सत्ता से धोना पड़ सकता है हाथ

डिजिटल डेस्क, ओटावा। भारत-कनाडा विवाद के बीच कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के लिए बेहद ही बुरी खबर है। ट्रूडो सरकार को लेकर हाल ही में एक सर्वे हुआ है। जिसमें पाया गया है कि अगर आज कनाडा में आम चुनाव होते हैं तो उनकी सरकार जा सकती है और कनाडा में कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार बन सकती है। पिछले दिनों ही जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाया था कि खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या भारत के एजेंट ने की है।

ट्रूडो से आगे निकले पोइलिव्रे

कनाडा के ग्लोबल न्यूज में प्रकाशित lPSOS सर्वे के मुताबिक, जब लोगों से पूछा गया कि अगले चुनाव में आप किसकी सरकार बनते हुए देखना चाहते हैं? जिसका जवाब 40 फीसदी लोगों ने जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ दिया यानी उनके विरोधी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिव्रे के पक्ष में अपना फैसला सुनाया। लेकिन इस सर्वे में ट्रूडो दूसरे स्थान पर हैं। इन्हें 31 फीसदी लोगों ने एक बार फिर पीएम बनाने की इच्छा जाहिर की। पियरे, ट्रूडो से 9 कदम आगे चल रहे हैं। अगर आने वाले चुनाव में ये आंकड़े साबित हो जाते हैं तो ट्रूडो की सरकार जाना तय है। सर्वे के सीईओ डेरेल ब्रिकर ने कहा है कि अगर अभी यानी आज की डेट में चुनाव हुए तो कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार बनना तय है।

क्या कहता है सर्वे?

इस सर्वे में 31 फीसदी लोगों ने मौजूदा पीएम जस्टिन ट्रूडो के नाम पर मुहर लगाई। जिसमें 34 फीसदी पुरुष और 29 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा सर्वे में पूछे गए सवाल का जवाब 38 फीसदी लोगों ने नहीं में दिया। सर्वे में पहले स्थान पर आए कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पोइलिव्रे को लोगों ने 40 फीसदी वोट के साथ पसंद किया। इनमें 43 फीसदी पुरुष और 39 फीसदी महिलाएं हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान पर जगमीत सिंह हैं जिन्हें 22 फीसदी लोगों ने अपना समर्थन दिया है। इनमें 18 फीसदी पुरुष और 26 फीसदी महिलाएं हैं।

क्या हैं कारण?

सर्वे के मुताबिक, अचानक ट्रूडो की लोकप्रियता में गिरावट आई है। जबकि कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के समर्थन में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ रहे हैं। अगर सही रणनीति के तहत कंजर्वेटिव पार्टी आगामी चुनाव लड़ती है तो वो कनाडा की सत्ता पर विराजमान हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, ट्रूडो की लोकप्रियता में गिरावट की वजह महंगाई, सुरक्षा, आवास एवं बेरोजगारी मानी जा रही है।

Created On :   22 Sep 2023 9:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story