Tourist Visa: भारत ने किया बड़ा फैसला, 5 साल बाद चीनी नागरिकों के लिए शुरू किया टूरिस्ट वीजा, जानें आवेदन करने की क्या है प्रक्रिया?
- 5 साल के बाद भारत ने किया बड़ा ऐलान
- चीन और भारत के बीच सुधर रहे हैं संबंध
- 5 साल बाद शुरू हो रहा है चीनी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के रिश्ते मजबूत होते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक और खबर सामने आ रही है कि, भारत 24 जुलाई से चीन के नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा फिर से जारी करने वाला है। पांच साल पहले गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच युद्ध के बाद तनाव बढ़ गया था और इस वजह से ही टूरिस्ट वीजा पर रोक लगा दी गई थी। चीन में इंडियन एंबेसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वीजा के लिए अप्लाई करेन का प्रोसेस समझाया गया है।
भारतीय दूतावास के वीडियो में क्या था?
भारतीय दूतावास की तरफ से पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें वीजा से संबंधित जानकारी दी गई है। पोस्ट में कहा गया है, '24 जुलाई 2025 से चीनी नागरिक भारत आने के लिए टूरिस्ट वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उन्हें पहले वेब लिंक पर ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन फॉर्म फिल करना होगा और उसका प्रिंट आउट निकलवाना होगा। इसके बाद फिर वेब लिंक पर अपॉइंटमेंट लेना होगा। फिर भारतीय वीजा एप्लीकेशन सेंटर में एप्लीकेशन जमा करने के लिए पासपोर्ट, वीजा एप्लीकेशन लेटर के साथ और भी जरूरी कागजात लेकर आना होगा।'
दोनों देशों के बीच क्यों हुआ था तनाव?
साल 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। साल 2020 में कोरोना महामारी के समय सभी टूरिस्ट वीजा को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद साल 2022 में आईएटीए ने नोटिस जारी करते हुए बताया था कि, चीनी नागरिकों के टूरिस्ट वीजा वैलिड नहीं है। ये फैसला भारत की तरफ से तब किया गया था जब कोरोना के वक्त 22 हजार से भी ज्यादा इंडियन स्टूडेंट्स को देश में वापस आने की अनुमति नहीं मिल रही थी।
भारत और चीन के संबंधों में सुधार
भारत और चीन के संबंधों में सुधार देखने को मिल रहा है। साल की शुरुआत में भारत और चीन ने लंबे समय के विवाद का सेंटर रहे पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक से सैनिक हटाने पर सहमति बनाई थी। इसके अलावा जनवरी में बीजिंग और नई दिल्ली के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का भी ऐलान किया गया था। साथ ही मानसरोवर यात्रा पर भी सहमति जताई थी और फिर से शुरू किया गया था। तो अब देखना होगा कि ये रिश्ता और कितना मजबूत होता है।
Created On :   23 July 2025 5:55 PM IST