ड्रैगन की नई चाल: चीन ने मिलाया पाकिस्तान और तालिबान से हाथ, अफगानिस्तान तक CPEC का होगा विस्तार, भारत की बढ़ेगी मुश्किलें!
- चीन ने मिलाया पाकिस्तान और तालिबान से हाथ
- अफगानिस्तान तक CPEC का होगा विस्तार
- भारत की बढ़ेगी मुश्किलें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान और भारत की बढ़ती नजदीकियों के बीच चीन ने एक बार फिर से नई चाल चली है। चीन ने पाकिस्तान और तालिबान के साथ मिलकर चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को अफगानिस्तान तक विस्तार करने की सहमति जताई है। इस संबंध में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बीजिंग में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने CPEC विस्तार करने का ऐलान किया।
अफगानिस्तान तक CPEC का होगा विस्तार
इस बैठक के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार, चीनी विदेश मंत्री वांग यी और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने अपने-अपने देशों में व्यापार, बुनियादी ढांचे और विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा की। इस बैठक के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री एक्स पर ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, "पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास के लिए एक साथ खड़े हैं।"
बता दें, इससे पहले भारत ने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के किसी तीसरे देश में विस्तार होने पर आपत्ति जताई थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले साल कहा था कि CPEC प्रोजेक्ट में शामिल होने वाले देश जम्मू कश्मीर में भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करेंगे।
दरअसल, CPEC का एक हिस्सा पीओके से होकर गुजरता है। जिसके चलते भारत ने इस कॉरिडोर पर आपत्ति जताई थी। न केवल इतना, बल्कि इस प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) में शामिल होने से भी साफ मना कर दिया था। बता दें, चीन का यह प्रोजेक्ट 60 बिलियन डॉयर का है।
चीन को सता रहा किस बात का डर?
भारत और अफगानिस्तान की नजदीकियों से चीन काफी सहमा हुआ है। दरअसल, हाल ही में अफगानिस्तान ने चाबहार पोर्ट में इच्छा जताई थी। इसके बाद भारत ने ईरान के साथ मिलकर इस पोर्ट का विकास किया। ऐसे में चीन चाहता है कि भारत और अफगानिस्तान एक दूसरे के करीब न आएं। इस वजह उसने ये चाल चली है। बता दें, अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार को मान्यता देने वाले देशों में चीन सबसे आगे था। ऐसे में जब तालिबान और भारत के रिश्ते फिर से सुधरने लगे। तब चीन फिर से अफगानिस्तान के करीब आने लगा।
Created On :   21 May 2025 7:18 PM IST