खुलासा: रूस में वैगनर समूह के प्रमुख की मौत का एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

रूस में  वैगनर समूह के प्रमुख की मौत का एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा
  • वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन की मौत या हत्या
  • यूक्रेन युद्ध के दौरान वैगनर समूह ने अहम भूमिका निभाई
  • अचानक विमान विस्फोट में मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस में वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन की हत्या करवाने वाला का खुलासा हो गया है। एक अमेरिकी अखबार ने पश्चिमी खुफिया एजेंसी और रूस के एक पूर्व खुफिया अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खास माने जाने वाले देश के सुरक्षा परिषद सचिव निकोलाई पत्रुशेव ने वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन की हत्या का आदेश दिया था।

आपको बता दें यूक्रेन युद्ध के दौरान वैगनर समूह ने अहम भूमिका निभाई थी। बाद में वैगनर ने रूसी सरकार पर सहयोग करने की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विद्रोह कर दिया और मास्को तक मार्च किया। बाद में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंकों ने वैगनर प्रमुख प्रिगोजिन और उनके सैनिकों को अपने देश में आने की इजाजत दी थी। जिसके बाद वैगनर और रूसी सरकार के बीच समझौता हुआ। और वैगनर समूह ने अपना विद्रोह खत्म कर दिया था। कुछ दिन बाद अगस्त में अचानक विमान विस्फोट में प्रिगोजिन और वैगनर समूह के शीर्ष कमांडरों की मौत हो गई थी।

अमर उजाला ने वॉल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) की खबर के हवाले से लिखा है कि निकोलाई पत्रुशेव ने विद्रोह से पहले भी येवगेनी प्रिगोजिन को एक खतरे के रूप में देखा था। पत्रुशेव वैगनर समूह के प्रमुख द्वारा रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को खुली आलोचना को पसंद नहीं करते थे। पुतिन इस बात से चिंतित थे कि उन्होंने (प्रिगोजिन) ने बहुत अधिक ताकत हासिल कर ली है। पत्रुशेव ने विद्रोह के बाद येवगेनी प्रिगोजिन को सजा देने का फैसला किया। खबर में आगे कहा गया है कि व्लादिमीर पुतिन ने इस फैसले पर कोई आपत्ति नहीं जताई। पत्रुशेव पुतिन के राष्ट्रपति बनने के शुरुआती समय से उनके अधीन काम कर रहे हैं और उन्हें रूस में दूसरा सबसे ताकतवर व्यक्ति माना जाता है।

Created On :   22 Dec 2023 1:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story