भारत-कनाडा विवाद: भारत की सख्त चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे कनाडा के खालिस्तानी, अब कर रहे हैं ऐसे प्रदर्शन की तैयारी

भारत की सख्त चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे कनाडा के खालिस्तानी, अब कर रहे हैं ऐसे प्रदर्शन की तैयारी
  • खालिस्तानी आतंकी फिर से हुए एक्टिव
  • भारत के खिलाफ रैली निकालने के लिए बंटवाया निमंत्रण

डिजिटल डेस्क, कनाडा। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से ही भारत और कनाडा के रिश्ते में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। भारत- कनाडा के संबंध अभी इसे लेकर सुधरे भी नहीं थे इसी बीच खालिस्तानी समर्थकों से जुड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार यानी 1 अक्टूबर को कनाडा में खालिस्तानी समर्थक रैली निकालने वाले हैं। ये रैली कनाडा में मौजूद तमाम गुरुद्वारे से निकाली जाएंगी। इसके लिए बकायदा निमंत्रण कार्ड बांटे गए हैं। बांटे गए निमंत्रण पत्र पर लिखा गया है, "कनाडा में भारतीय हिंसा के बढ़ते खतरे और एक प्रभावी पंथिक प्रतिक्रिया कैसे तैयार की जाए, इस पर चर्चा करने के लिए आग्रणी समुदाय की आवाजें।"

सीएनएन न्यूज-18 ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया, यह एक कट्टरपंथी समूह है। यह रैली भारत के खिलाफ रखी गई है। इस रैली में भारत विरोधी नारे लगने वाले हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, इस रैली में खालिस्तान समर्थक अपने आने वाले चुनौतियों के बारे में चर्चा कर सकते हैं ताकि भारत के खिलाफ सही तरीके से खड़ा हुआ जा सके।

भारत-कनाडा के क्यों बिगड़े रिश्ते?

यह पूरा मामला खालिस्तानी आंतकी निज्जर की हत्या से जुड़ा हुआ है। हाल ही में उसकी कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह पंजाब से भाग कर कनाडा में रह रहा था। इस पर भारत में एक पुजारी की हत्या करने का आरोप था। साल 2020 से ही भारत छोड़ कर कनाडा में रह रहा था। लेकिन इसी साल जून के 18 तारीख को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। जिसे लेकर कनाडाई पीएम ने भारत को दोषी ठहराया है। लेकिन कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को भारत ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए इसे झूठ करार दिया। भारत सरकार ने कहा है कि, ट्रूडो ने जो बात भारत को लेकर कही उसमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। इस हत्या से भारत का कोई लेना देना नहीं है।

Created On :   30 Sep 2023 7:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story