G7 Summit: पहले दी तेहरान को खाली करने की धकमी, अब G7 समिट बीच में छोड़ कर लौटे ट्रंप, ईरान-इजरायल तनाव के बीच होगा कुछ बड़ा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा कदम उठाया जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। उन्होंने कनाडा में हो रहे जी-7 समिट को बीच में छोड़ दिया। राष्ट्रपति वापस यूएस लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बैठक को बीच में छोड़ने का फैसला लिया है। दरअसल, ईरान और इजरायल के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव बिलकुल चरम पर पहुंच गया है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार मिसाइलें दाग रहे हैं। वहीं, ट्रंप ने मानों दोनों देशों के बीच सुलह कराने की कसम खा ली है। इसके लिए राष्ट्रपति किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ईरान को अपनी राजधानी तेहरान खाली करने की धमकी तक दे डाली है। ऐसे समय में उनका शिखर बैठक से बीच में लौटना कुछ बड़े होने का संकेत हो सकता है।
ट्रंप की धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ईरान को खुली धमकी दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ईरान को उस 'समझौते' पर हस्ताक्षर करना चाहिए था जिस पर हस्ताक्षर करने के लिए मैंने उनसे कहा था। यह कितनी शर्म की बात है और मानव जीवन की बर्बादी है। सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। मैंने यह बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान (ईरान की राजधानी) खाली कर देना चाहिए।
ईरान-इजरायल की सुलह करना की लगाई रट
हाल ही में ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का उदाहरण दे कर ईरान-इजरायल तनाव को समाप्त करवाने की बात कही थी। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत करवाई जिससे हालात को नियंत्रण में किया जा सका। बातचीत के जरिए बड़ी लड़ाई रुक गई। उन्होंने कहा इसी तरह ईरान और इजरायल के बीच भी जल्दी समझौता हो जाएगा।
Created On :   17 Jun 2025 11:08 AM IST















