एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को बताया होनहार उम्मीदवार

एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को बताया होनहार उम्मीदवार
  • एलन मस्क ने विवेक रामास्वामी की तारीफ की
  • भारतीय मूल के विवेक रामस्वामी
  • अमेरिकी जनता के बीच काफी लोकप्रिय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में अगले साल होने वाली राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के कई उम्मीदवार चुनावी मौदान में शामिल हो सकते है। इनमें एक नाम केरल से नाता रखने वाले विवेक रामास्वामी पर चर्चाएं तेज है। भारतीय मूल के विवेक रामस्वामी अमेरिकी जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे है। उन्हें राष्ट्रपति चुनाव के लिए दमदार उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। दुनिया के टॉप अरबपतियों में शुमार एलन मस्क ने भी विवेक रामास्वामी की तारीफ की है और उन्हें राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक आशाजनक उम्मीदवार बताया है। 38 वर्षीय रामास्वामी सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। उन्‍होंने फरवरी में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के नामांकन प्रतियोगिता में प्रवेश किया।

अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने शुक्रवार को भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के लिए प्रतिस्‍पर्धा कर रहे विवेक रामास्वामी की प्रशंसा करते हुए उन्हें 'होनहार उम्मीदवार' बताया। इस बीच, रामास्वामी और अन्य रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी अगले सप्ताह बहस के लिए तैयारी कर रहे हैं। रिपब्लिकन अपनी पार्टी के अगले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को औपचारिक रूप से चुनने के लिए 15-18 जुलाई, 2024 तक मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन में मिलेंगे।

आपको बता दें कि विवेक रामास्वामी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाली रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं, उनका मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ही होना है। हालांकि रिपब्लिकन वर्कर्स की पहली पसंद अब भी ट्रंप बने हुए है। ट्रंप अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे हैं लेकिन धीरे धीरे ही सही विवेक रामास्वामी लगातार अपनी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। रामास्वामी चीन को अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। रामास्वामी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस के बाद तीसरे नंबर पर हैं। टेक उद्यमी को रिपब्लिकन पार्टी के 9 प्रतिशत नेताओं का समर्थन प्राप्त है, जबकि ट्रम्प को 47 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त है, इसके बाद रॉन डेसेंटिस को 19 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त है।

केरल से नाता

9 अगस्त 1985 को जन्मे विवेक रामास्वामी के माता-पिता भारत के केरल से आकर अमेरिका मे बसे थे। रामास्वामी का बचपन ओहायो के सिनसिनाटी में गुजरा और उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक किया और फिर येले यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। रामास्वामी किताब लिखने के शौकीन है, वोक, इंकः इनसाइड कॉर्पोरेट अमेरिका सोशल जस्टिस स्कैम उनकी फेमस बुक है, यह किताब न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर किताबों में शुमार हुई थी। रामास्वामी की पत्नी अपूर्वा तिवारी रामास्वामी ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। रामास्वामी ने साल 2014 में रोइवान्ट साइंसेज नामक बायोटेक कंपनी की स्थापना की। आज रामास्वामी की यह कंपनी मल्टी बिलियन डॉलर की कंपनी है।

Created On :   18 Aug 2023 4:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story