फायरिंग: अफगानिस्तान में गोलीबारी, स्पेन के तीन नागरिकों समेत चार लोगों की मौत

अफगानिस्तान में गोलीबारी, स्पेन के तीन नागरिकों समेत चार लोगों की मौत
  • फायरिंग की किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी
  • पहले भी हो चुकी हैं गोलीबारी की घटनाएं
  • इस्लामिक स्टेट के सहयोगियों का हाथ होने का अनुमान-तालिबान

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में शुक्रवार को हुई भीषण गोलीबारी में स्पेन के तीन नागरिकों समेत चार लोग मारे गए जिनमें से दो महिलाएं हैं। फायरिंग में सात लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी के अनुसार, हमले में चार विदेशी नागरिकों सहित सात अन्य लोग घायल भी हो गए। घायल विदेशी नागरिकों के बार में अभी तक पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

तालिबान के प्रवक्ता ने गोलीबारी की घटना के बारे में बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी भी संगठन ने हालफिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इंडिया टीवी ने एपी के हवाले से लिखा है कि बामियान प्रांत में हुए इस हमले के पीछे अफगानिस्तान में तालिबान के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट के सहयोगियों का हाथ हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, आईएस आतंकियों ने देशभर में स्कूलों, अस्पतालों, मस्जिदों और अल्पसंख्यक शिया इलाकों पर पहले भी कई हमले किए हैं।

खबरों के मुताबिक अफगानिस्तान में शुक्रवार देर शाम कई बंदूकधारियों ने फायरिंग की,जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। तालिबान के एक प्रवक्ता ने बताया कि बामियान प्रांत में गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस ने फायरिंग को लेकर चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें ये कोई पहला मौका नहीं है जब अफगानिस्तान में गोलीबारी की घटना हुई हैं। इससे पहले भी तालिबान शासित अफगानिस्तान में फायरिंग की घटना हो चुकी है। इससे पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती रही हैं। कुछ दिन पहले ही हेरात प्रांत में एक बंदूकधारी ने मस्जिद में ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से कम से कम छह नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Created On :   18 May 2024 9:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story