India-US Trade Deal: 'भारत मेरे देश के मछुआरों, पशु पालकों के लिए...' दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर क्या बोले ट्रंप?

- भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील रही एकतरफा
- भारत रूस से भारी मात्रा में खरीद रहा कच्चा तेल
- भारत के सामने खुले अब कई विकल्प
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन का आज आखिरी दिन था, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील एकतरफा रहा। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी कंपनियां भारत में सामना बचने के लिए असमर्थ है। भारत रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और सैन्य हथियार खरीद रहा है। जबकि अमेरिका से बहुत कम खरीद रहा है। ये बात ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर कही है।
भारत के साथ बहुत कम व्यापार
ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर कहा, "कुछ लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ बहुत अधिक व्यापार करते हैं। इसका कारण यह है कि भारत ने अब तक हमसे इतने ज्यादा टैरिफ वसूले हैं। हमारी कंपनियां भारत में सामान नहीं बेच पा रही है, जो पूरी तरह से एकतरफा त्रासदी है।"
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा, "उन्होंने (भारत ने) अब अपने टैरिफ को पूरी तरह से कम करने की पेशकश की है, लेकिन अब देर हो चुकी है।" उनका ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब पीएम मोदी चीन से अपनी यात्रा करके भारत रवाना हो गए हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भारत को ट्रेड करने के लिए अब कई विकल्प मिल गए हैं।
तीनो देशों की दोस्ती हुई मजबूत
ट्रंप के टैरिफ को चुनौती देने के लिए भारत, रूस और चीन अब एक मंच पर आ गए हैं। एससीओं समिट के दौरान तीनों देशों ने दोस्ती और आपसी सहयोग को मजबूती मिली है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के टैरिफ ऐलान करने के बाद दुनिया की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसके सूबत के तौर पर एससीओ शिखर सम्मेलन को देखा जा रहा है।
ट्रंप भारत से डेयरी और कृषि क्षेत्र में कदम रखना चाहता है, लेकिन पीएम मोदी ने साफ तौर पर कह दिया कि किसानों के हितों के खिलाफ भारत किसी प्रकार का समझौता नहीं चाहता है। उन्होंने कहा, "आज भारत मेरे देश के मछुआरों, पशु पालकों के लिए तैयार है।"
Created On :   1 Sept 2025 9:40 PM IST