अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की रेस में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने डिबेट से बटोरी शानदार लोकप्रियता, घंटे भर में हासिल किए 4.5 लाख डॉलर

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की रेस में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने डिबेट से बटोरी शानदार लोकप्रियता, घंटे भर में हासिल किए 4.5 लाख डॉलर
पहली डिबेट में विवेक रामास्वामी ने जबरदस्त लोकप्रियता बटोरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगले साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वहां की दोनों राजनीति पार्टियों (रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक) में हलचल तेज हो गई है। ऐसे में राष्ट्रपति पद की दावेदारी की लिस्ट में भारतीय मूल के पहले प्रत्याशी विवेक रामास्वामी को काफी अच्छा समर्थन मिला है। इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों के मुकाबले विवेक रामास्वामी को एक घंटे के भीतर ही 4 लाख 50 हजार डॉलर का बड़ा फंड भी प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि अनॉलाइन फंड रेजिंग की सहायता से उन्हें ये फंड मिला था। वहीं, रिपब्लिकन डिबेट में विवेक को प्रत्येक व्यक्ति में से औसतन 38 अमेरिकी डॉलर प्राप्त हुए हैं। बता दें, विवेक रामास्वामी का राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की लड़ाई साउथ कैरोलिन से गवर्नर निक्की हेली, पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस और न्यू जर्सी से पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टीस जैसे उम्मीदवारों से हैं।

विवेक रामास्वामी ने जबरदस्त लोकप्रियता बटोरी

रिपब्लिकन पार्टी की रिपोर्ट के अनुसार, पहली डिबेट में विवेक रामास्वामी ने जबरदस्त लोकप्रियता बटोरी। इसके अलावा दूसरे स्थान पर फ्लोरिडा के गवर्नर रोड डेसैंटिस का नाम आया। जिनको 27 प्रतिशत लोगों द्वारा पसंद किया गया था। जबकि, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति माइक पेंस को सिर्फ 13 प्रतिशत लोगों द्वारा समर्थन प्राप्त हुआ। वहीं, इस डिबेट में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि निक्की हेली को मात्र 7 प्रतिशित लोगों से ही समर्थन मिला था। जो अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले बेहद कम था। रामास्वामी के लोकप्रियता का अंदाजा फॉक्स की एक रिपोर्ट से भी लगाया जा सकता है। इस रिपोर्ट के अनुसार, विवेक रिपब्लिक पार्टी के उन प्रत्याशी में से एक हैं, जिन्हें गूगल पर सबसे अधिक बार सर्च किया जा चुका है। वहीं, दूसरे स्थान पर भारतीय-अमेरिकी नागरिक निक्की हेली ने अपनी जगह बनाई। दोनों ही डिबेट स्टेज में पास में ही खड़े थे।

डिबेट में पहला स्थान हासिल करने वाले विवेक रामास्वामी के बारे में 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने एक रिपोर्ट में लिखा कि डिबेट में विवेक की लोकप्रियता अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले काफी अच्छी रही है। हालांकि, इससे पहले भी यह अखबार विवेक की विदेश नीति की काफी निंदा करते आया है। इस लिहाज से डिबेट में उनके प्रदर्शन की तारिफ करने वाली यह खबर काफी मायने रखती है। रामास्वामी को लेकर इस अखबार में लिखा गया कि बुधवार को रिपब्लिक पार्टी द्वारा आयोजित प्राइमरी डिबेट में विवेक रामास्वामी छाए रहे। भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी से कुछ दिन पहले अमेरिकी मीडिया ने उनकी हिंदू पहचान को लेकर एक सवाल किया था। जिसका जवाब देते हुए रामास्वामी ने कहा, 'मैं इस रेस में अमेरिका के पैस्टर इन चीफ नहीं बल्कि कमांडर इन चीफ बनने के लिए शामिल हूं।'

Created On :   25 Aug 2023 5:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story