पर्यटन को बढ़ावा: श्रीलंका थाईलैंड के बाद मुफ्त वीजा देने वाला तीसरा एशियाई देश बना मलेशिया

श्रीलंका थाईलैंड के बाद मुफ्त वीजा देने वाला तीसरा एशियाई देश बना मलेशिया
  • आर्थिक वृद्धि के लिए मुफ्त वीजा
  • भारतीय और चीनी नागरिकों को मुफ्त वीजा
  • 30 दिनों के लिए मुफ्त वीजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आर्थिक वृद्धि को ध्यान में रखते हुए मलेशिया ने भारतीय और चीनी नागरिकों को मुफ्त वीजा देने की घोषणा की है। ऐसा करके मलेशिया उन देशों में शामिल हो गया जो भारतीय नागरिकों को मुफ्त वीजा प्रोवाइड करा रहे है। इन देशों में श्रीलंका और थाईलैंड शामिल है। भारतीय नागरिकों को मुफ्त वीजा देने वाला मलेशिया एशिया का तीसरा देश बन गया है।

अब मलेशिया भी श्रीलंका और थाईलैंड की राह पर चल पड़ा है। मलेशिया ने भारतीय नागरिक को 30 दिनों के लिए मुफ्त वीजा देने की बात कही है। एक दिसंबर से लागू होने वाली इस फ्री योजना को मलेशिया ने चीनी नागरिकों के लिए भी खोला है। आपको बता दें मलेशिया में सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, तुर्की, जॉर्डन के नागरिकों को यह सुविधा मिलती है।

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इसे लेकर कहा कि मुफ्त वीजा छूट सुरक्षा मंजूरी के अधीन होगा। पीएम इब्राहिम ने आगे कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड और हिंसा के जोखिम वाले लोगों को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा। आंकड़ों के मुताबिक, विदेश की यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या पिछले नौ सालों में 1.4 से बढ़कर 2.7 करोड़ पहुंच गई। कोविड काल में आवाजाही प्रतिबंध होने की वजह से पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित रहा। लेकिन जैसे ही लॉकडाउन हटा पर्यटन में फिर बढ़ोतरी देखी गई। और अब काफी पर्यटक पर्यटन का लुत्फ उठा रहे है।

Created On :   27 Nov 2023 4:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story