पाकिस्तान में तख्तापलट!: राष्ट्रपति जरदारी को हटाकर फील्ड मार्शल आसिम मुनीर संभालेंगे मुल्क की कमान? जानें शहबाद सरकार ने क्या कहा

राष्ट्रपति जरदारी को हटाकर फील्ड मार्शल आसिम मुनीर संभालेंगे मुल्क की कमान? जानें शहबाद सरकार ने क्या कहा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्या पकिस्तान में जल्द ही तख्तापलट होने जा रहा है? यह खबरें बीते कुछ दिनों से सुर्खियों बटोर रही है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की ताकत बढ़ने के बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की कुर्सी पर नजरें टिकाए हुए हैं। इस बीच अब पाकिस्तान सरकार ने इस दावे को सिरे से नकार दिया है। पाकिस्तानी सरकार में गृह मंत्री मोहसिन नकवी का कहना है कि मुल्क में तख्तापलट की खबरे सरासर अफवाह है।

    पाकिस्तान में तख्तापलट की खबरें

    मोहसिन नकवी ने पकिस्तान में तख्तापलट की खबरों को बेबुनियाद बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, पाकिस्तानी गृह मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "'हमें पता है कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के खिलाफ दुर्भावना से भरे कैंपेन के पीछे कौन है। मैंने साफ कहा है कि राष्ट्रपति को इस्तीफा देने के लिए किसी ने नहीं कहा और न ही आर्मी चीफ राष्ट्रपति बनने की ख्वाहिश रखते हैं।" भारत में पाकिस्तान के अधिकतर नेताओं और सेलिब्रिटीज के सोशल अकाउंट बैन हैं। इसी वजह से नकवी का एक्स पोस्ट भारत में नहीं दिख रहा।

    मालूम हो कि, भारत के ऑपरेशन सिंदूर से चारों खाने चित होने के बाद आसीम मुनीर को फील्ड मार्शल की कमान सौंपी गई थी। पाकिस्तान में मुनीर दूसरे फील्ड मार्शल हैं। फील्ड मार्शल बनने के बाद मुल्क में उनका दबदबा और ताकत काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसके बाद से दावा किया जा रहा है कि आसिम राष्ट्रपति बनने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, अब गृह मंत्री नकवी ने इस तरह की खबरों को गलत ठहराया हैं।

    गृह मंत्री ने खबरों का किया खंडन

    बता दें, आसिम मुनीर को तीन के लिए आर्मी चीफ बनाया था। इससे पहले साल 2022 में आसिम मुनीर को जिम्मेदारी सौंपी दी गई थी। लेकिन, उनके कार्यकाल को पांच सालों तक बढ़ा दिया गया था। बता दें, मुनीर अपने बयानों की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। वे भारत के खिलाफ कई बार जहर उगल चुके हैं। मुनीर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भारत को लेकर काफी कुछ गलत बोल गए थे।

    Created On :   11 July 2025 11:05 AM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story