- भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका, 447 में दिखा वैक्सीन का साइड इफेक्ट
- गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के खिलाफ अर्ज़ी पर SC में सोमवार को सुनवाई
- ममता के गढ़ में उतरेगी शिवसेना, विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान किया
- कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- सरकार के लिए सस्ता, जनता के लिए महंगा टीका
- जी-7 समिट में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, यूके के पीएम ने भेजा न्योता
लेबनान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में 11 घायल

हाईलाइट
- लेबनान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में 11 घायल
बेरूत, 13 जून (आईएएनएस)। लेबनान में सरकार विरोधी प्रदर्शन में ग्यारह प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दो प्रदर्शनकारी बेरूत में घायल हो गए हैं, जिहें रेड क्रॉस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि नौ अन्य प्रदर्शनकारी उत्तरी लेबनान के त्रिपोली में घायल हुए हैं। इन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देश में उत्पन्न हुई भयानक स्थितियों के खिलाफ यहां शुक्रवार की शाम से लोग सड़कों पर उतरकर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने बेरूत में एक प्रसिद्ध कार्यालय की इमारत में आग लगा दी और इसके साथ ही दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे भारी क्षति हुई है।
प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और इलाके में संपत्तियों को नुकसान पहुंचने से बचाने के प्रयास में पुलिस ने आंसू बम का इस्तेमाल किया।
प्रदर्शनकारियों ने देश के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन किए, जहां उन्होंने सड़कों को नुकसान पहुंचाया और टायर जलाए।
लेबनान में 17 अक्टूबर, 2019 से सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।
इन विरोध प्रदर्शनों के चलते पूर्व प्रधानमंत्री साद हरीरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह हसन दियाब को पद पर नियुक्त किया गया।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।