गुटनिरपेक्ष आंदोलन का 18वां शिखर सम्मेलन संपन्न

18th Summit of Non-Aligned Movement concluded
गुटनिरपेक्ष आंदोलन का 18वां शिखर सम्मेलन संपन्न
गुटनिरपेक्ष आंदोलन का 18वां शिखर सम्मेलन संपन्न

बीजिंग, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुटनिरपेक्ष आंदोलन का 18वां शिखर सम्मेलन शनिवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू में सम्पन्न हुआ। शिखर सम्मेलन में बाकू घोषणा पत्र पारित किया गया, जिसमें संगठन की कार्यक्षमता उन्नत करने, बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय शांति और विकास बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बाकू घोषणा पत्र में कहा गया है कि विभिन्न सदस्य देश लगातार गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सिद्धांत पर कायम रहेंगे, वर्तमान दुनिया में नई भू-राजनीति की वास्तविकता का अनुकूलन करने का प्रयास करेंगे और गुटनिरपेक्ष आंदोलन की जीवन शक्ति मजबूत करेंगे। विभिन्न सदस्य देशों ने एकजुट होकर विकासशील देशों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया, ताकि निष्पक्ष, सहिष्णुतापूर्ण, पारदर्शक और कारगर विश्व शासन व्यवस्था का निर्माण हो सके।

घोषणा पत्र में कहा गया है कि विभिन्न सदस्य देश संयुक्त राष्ट्र से केंद्रित बहुपक्षीय व्यवस्था का समर्थन करते हैं, विभिन्न देशों की प्रादेशिक अखंडता और प्रभुसत्ता की समानता का सम्मान करते हैं और अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते। विभिन्न सदस्य देश सभी तरह के आतंकवाद के विरोध में समान कोशिश करेंगे।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Created On :   27 Oct 2019 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story