पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 41 हजार 335 नए मामले दर्ज, 1 हजार 188 लोगों ने गवाई जान

A record 41,335 cases of Covid-19 were reported in Russia in 24 hours
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 41 हजार 335 नए मामले दर्ज, 1 हजार 188 लोगों ने गवाई जान
रूस कोरोना पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 41 हजार 335 नए मामले दर्ज, 1 हजार 188 लोगों ने गवाई जान
हाईलाइट
  • ठीक होने वालों का आंकड़ा 75 लाख 35 हजार के पार

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस के आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में 41,335 के रिकॉर्ड दैनिक कोविड-19 मामलों की सूचना मिली, जिससे कुल मामले 87,55,930 हो गए हैं। और 1,188 मौतों के साथ कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,45,635 हो गई है, जबकि 29,201 नई रिकवरी के साथ ठीक होने वालों का आंकड़ा 75,35,172 हो गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी मॉस्को में पिछले 24 घंटों में 6,880 नए मामले दर्ज किए हैं, जिससे राजधानी में कुल मामले 18,56,649 हो गए हैं।

शुक्रवार तक 6 करोड़ से अधिक रूसी नागरिकों को टीके की कम से कम एक खुराक मिली थी और उनमें से 5.7 करोड़ से अधिक को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों से पता चला है कि देश में हर्ड इम्यूनिटी का स्तर 48 फीसदी है।

(आईएएनएस)

Created On :   6 Nov 2021 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story